बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासत का पारा हाई है। सोमवार को पुलिस ने 24 साल पुराने एक केस को लेकर भाकपा माले यानी सीपीआई-एमएल विधायक महानंद सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि 2001 में दर्ज पुराने मामले में आरोप सिद्ध होने पर एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को विधायक कोरोना टेस्ट के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे थे। तभी पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
24 साल पुराने मामले में भेजे गए जेल
सोमवार को विधायक महानंगर सिंह अपने स्वास्थ्य और कोरोना टेस्ट कराने के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल पहुंचे। थोड़ी देर वहां भारी पुलिस बल पहुंच गया। विधायक इससे पहले कुछ समझ पाते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विधायक की गिरफ्तारी की सूचना से उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने समर्थकों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। पुलिस ने 24 पुराने मामले में विधायक को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: बिहार CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, शिक्षकों के लिए लागू होगी डोमिसाइल पॉलिसी
राजनीतिक साजिश के तहत हुआ एक्शन
विधायक की गिरफ्तारी के बाद से उनके समर्थक और विपक्षी दल के नेता नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत महानंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। समर्थकों में काफी रोष है। वहीं विपक्षी दल के कई नेताओं ने महानंद सिंह पर की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें: ‘तेजस्वी के MY में मुस्लिम यादव, मेरे MY में महिलाएं-युवा’, चिराग पासवान ने आरजेडी को घेरा
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines