प्रेमी संग पकड़ी गई तो होटल से कूदने का वीडियो आया सामने, UP के बागपत की घटना

UP Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। उसके छत से कूदने का वीडियो सामने आया है। महिला को उसके पति ने रंगेहाथों प्रेमी के साथ पकड़ लिया था, इसलिए वह बचकर भाग गई। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।

UP Baghpat Woman Video

महिला के छत से कूदकर भागने का वीडियो एक राहगीर ने बनाया।

UP Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में रंगरलियां मनाती रंगेहाथों पकड़ी गई तो वह होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। छत से कूदकर महिला के भागने का वीडियो सामने आया है। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है। महिला को प्रेमी के साथ उसके पति ने ही पकड़ा था, लेकिन महिला इतनी शातिर निकली कि वह प्रेमी को मुसीबत में छोड़कर फरार हो गई। पूरा घटनाक्रम होटल के आस-पास घरों के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ चल रहा महिला का विवाद

सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति के साथ SP कार्यालय में महिला सेल में काउंसिलिंग का केस चल रहा है। वह SP कार्यालय से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी। लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर ‘हॉलिडे होटल’ नामक होटल में पहुंची। महिला के पति ने चुपके से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से छत पर चढ़ गई।

विज्ञापन

वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

इतना ही नहीं, वह 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। महिला के छत से कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ऐसे मामलों में होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब इलाके में हुए ऐसे ही मामलों को खंगाल रही है और इन मामलों में होटलों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ