Patna News (अमिताभ ओझा): बिहार में एक बार फिर से पोस्टर पालिटिक्स शुरू हो गई है। दरअसल, इस बार बिहार के सियासी गलियारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से जुड़े एक पोस्टर को लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे का पोस्टर पटना की सड़कों पर लगा दिया गया और पोस्टर लगाने वालों ने यह भी लिख दिया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, हर राज्य की जनता जिसको चाहेगा राजा वही बनेगा।
पोस्टर में क्या दिखाया गया
इस पोस्ट में यह दिखाया गया है कि रवि गोल्डन कुमार जो कांग्रेस के भावी प्रत्याशी हैं, उनका मुकाबला निशांत कुमार से हरनौत विधानसभा चुनाव में होगा। निशांत के पोस्टर के साथ जो लगाया गया है, उससे निशांत की राजनीति में आने की चर्चाएं चल रही हैं।
पोस्टर में 2025 हरनौत विधानसभा चुनाव लिखा है और वह खुद को नालंदा के हरनौत विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बता रहे हैं। पोस्टर के जरिए यह मैसेज देने की कोशिश हो रही है कि हरनौत से निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे तो उनके खिलाफ रवि गोल्डन लड़ेंगे।
निशांत को राजनीति में लाने की मांग
इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। जेडीयू नेताओं की तरफ से सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग हो रही है। इसके अलावा यह भी मांग की थी कि निशांत को हरनौत से नाव लड़ना चाहिए।
सीएम नीतीश ने नहीं दिया कोई बयान
हालांकि नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत को लेकर अभी तक कोई ऐसा बयान नहीं दिया है। हरनौत विधानसभा क्षेत्र नालंदा जिले में आता है। बता दें, नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है। नीतीश कुमार हरनौत से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और जीते भी चुके हैं। अब सवाल यह है कि पोस्ट से संदेश देने की क्या कोशिश की जा रही है, लेकिन इस पोस्ट ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, नवादा में घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
23 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines