बिहार में दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, नवादा में घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Bihar Train Accident : बिहार में एक ट्रेन एक्सीडेंट होते-होते बच गया। मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा।

Goods Train

Bihar Train Accident : Ravi Shankar Sharma : बिहार में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया। एक ट्रेन दो टुकड़ों में बंट गई। कुछ बोगी के साथ ट्रेन का इंजन अलग हो गया और आधी ट्रेन अलग। इतना ही नहीं, आधी ट्रेन कुछ दूरी तक चली भी गई। इसके बाद कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई और आनन-फानन में ट्रेन को जोड़ा गया और फिर रवाना किया गया।

विज्ञापन

पूरा मामला बाढ़ स्टेशन से सटे मिल्की पर गांव का बताया जा रहा है। यहां प्लेटफार्म संख्या तीन पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटने से बड़ा हादसा होते-होते टला है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के कपलिंग का हुक खुल जाने के कारण वह दो हिस्सों में बंट गई। इसके बाद इंजन समेत आधी ट्रेन करीब 100 मीटर आगे चली गई थी।

विज्ञापन

दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी एनटीपीसी से बाढ़ की ओर रही थी और बाढ़ पहुंचने से पहले ही कपलिंग खुल गई। इसके बाद फिर से कपलिंग को ठीक किया गया और फिर मालगाड़ी बाढ़ से बख्तियारपुर की ओर रवाना हुई। इसके कारण प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगभग 1 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

वहीं जब रेलवे के अधिकारियों से इसके बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया है और निकल गए। हालांकि ऑफ रिकॉर्ड अधिकारी ने कहा है कि यह समस्या हुई थी, जिसका समाधान कर लिया है। मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले बिहार के मुंगेर में भी ऐसा ही हुआ था। यहां भागलपुर जमालपुर रेलखंड के बीच पिपरा होल्ट के पास मालगाड़ी का कपलिंग टूट गया था, जिससे मालगाड़ी दो भागों में बंट। इस घटना के बाद अप और डाउन की ट्रेनों का परिचालन बंद हुआ था। करीब एक घंटे के बाद मालगाड़ी के दो अलग-अलग हिस्सा अलग-अलग स्टेशनों पर लाया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ