Bihar News: पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत जैबर गांव में रविवार रात बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति चोरी हो जाने से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश फैल गया है। यह मूर्ति गांव के रविदास टोला स्थित एक चबूतरे पर स्थापित थी, जो वर्षों से दलित समाज के लिए श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक मानी जाती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना से ग्रामीणों में उबाल
सोमवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने मूर्ति को गायब पाया, पूरे जैबर गांव में अफरा-तफरी मच गई। रविदास टोला के लोगों ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को पहले चुपचाप हटाया और फिर कहीं फेंक दिया।
ये भी पढ़ें: पटना में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय वारदात को दिया अंजाम
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गांव व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के कठघरे में लाया जाएगा।
मूर्ति की ऐतिहासिक और सामाजिक महत्ता
चोरी गई मूर्ति फाइबर से बनाई गई थी, जो लगभग दो फीट ऊंची थी। इसकी स्थापना साल 2007 में तत्कालीन बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी द्वारा दलित अधिकार मंच के माध्यम से करवाई गई थी। यह स्थल हर वर्ष अंबेडकर जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बनता था। ग्रामीणों का कहना है कि यह मूर्ति केवल एक मूर्तिकला नहीं, बल्कि समाज के स्वाभिमान और आत्मगौरव की प्रतिमूर्ति थी।
ये भी पढ़ें: Bihar News: ‘मुख्यमंत्री अचेत, पुलिस पस्त…’, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
19 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
23 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines