Bihar News: 'मुख्यमंत्री अचेत, पुलिस पस्त...', बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला

Bihar law and order crisis: राजधानी पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद विपक्ष पूरी तरह सरकार पर हमलावर हो गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत हैं और अपराधी मस्त है।

RJD attack on Nitish Kumar

तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार (Pic Credit-Social Media X)

विज्ञापन

RJD attack on Nitish Kumar: बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और हत्याओं को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं। इसके अलावा उनकी पार्टी के एक्स हैंडल से भी लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें लिखा है- रोज-रोज हत्याएं हो रही हैं, पुलिस वाले बाबाओं की सुरक्षा में लगे हैं। पटना के गांधी मैदान में लगे सनातन समागम पर आरजेडी का प्रहार है।

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सीएम और सरकार पर निशाना साधा है। यह पोस्ट उन्होंने देर रात किया था। जिसमें लिखा है, पटना में हत्या, नालंदा में डबल मर्डर! अपराधी मस्त, पुलिस पस्त। मुख्यमंत्री अचेत, अधिकारी जड़ और व्यवस्था निर्जीव। कहीं कोई किसी की सुनने वाला नहीं है।

इसके साथ ही एक पोस्ट आरजेडी के एक्स हैंडल से भी की गई है। जिसमें लिखा है, बिहार में हत्या पर हत्या। रात में अपराधियों द्वारा कई हत्या। पुलिस बाबाओं की सुरक्षा में लीन है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

बता दें कि पटना में बिनजेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद से ही विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर हमलावर है। सीएम ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए डीजीपी को अधिकारियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उधर राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया है। आज बिहार लूट और गोली के साए में चल रहा है। अपराध यहां पर न्यू नॉर्मल बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम है।

सुपारी देकर करवाई गई हत्या

उधर मामले की जांच में जुटी पुलिस को शक है कि सुपारी देकर हत्याकांड की जांच करवाई गई है। इस हत्याकांड में शक की सुई बेउर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा पर जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान अजय वर्मा से भी पूछताछ की है। मामले में गोपाल खेमका के छोटे बेटे गौरव खेमका ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ