बिहार में CM नीतीश कुमार के युवा नेता की हत्या, सिर में मारी 2 गोलियां

Bihar Patna JDU Youth Leader Murder: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के युवा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात देररात अंजाम दी गई, जब मृतक अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। 2 गोलियां लगने से एक की मौके पर मौत हो गई।

Bihar Patna JDU Youth Leader Saurabh Kumar Murder

Bihar Patna JDU Youth Leader Saurabh Kumar Murder

विज्ञापन

Bihar Patna JDU Youth Leader Murder: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लगी आचार संहिता के बावजूद एक युवा नेता की हत्या हो गई है। बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन में बीती रात जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता 33 वर्षीय सौरभ कुमार का मार दिया गया। JDU मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी है और सौरभ पार्टी के काफी हरफनमौला नेता थे।

उन्हें सिर में 2 गोलियां मारी गईं। वहीं उनके दोस्त मुनमुन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात परसा बाजार गांव मे अंजाम दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उनके दोस्त मुनमुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आचार संहिता के बीच वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हे। केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

इलाके में फैली सनसनी, विरोध प्रदर्शन और जाम

विज्ञापन

वहीं वारदात से आक्रोशित लोगों ने आज सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए पटना-गया हाईवे ब्लॉक कर दिया। सौरभ कुमार की हत्या की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र सीट से पार्टी प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती आज अलसुबह सौरभ कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने सौरभ की हत्या होने से गम में डूबे परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

वहीं आचार संहिता के बीच हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक सौरभ के साथी और पार्टी वर्कर भी गुस्से में हैं। वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हाईवे ब्लॉक होने की सूचना मिलते ही सिटी SP पूर्वी भारत सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उन्होंने हत्यारोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था सौरभ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ कुमार JDU नेता होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस भी करता था। ऐसे में पुलिस को किसी जमीनी विवाद में हत्या किए जाने का भी शक है। सिटी SP पूर्वी भारत सोनी के अनुसार, शिवनगर निवासी JDU नेता सौरभ कुमार पुनपुन के बढइयां कॉल गांव में जानकार की रिसेप्शन पार्टी में गया था। उनके साथ दोस्त मुनमुन भी था।

विज्ञापन

दोनों देररात गांव लौट रहे थे कि परसा बाजार गांव के पास 4 बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग की। वे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्होंने एक नर्सिंग होम में पहुंचाया, लेकिन तब तक सौरभ कुमार की मौत हो चुकी थी। मुनमुन कुमार को भी 2 गोलियां लगी हैं। उसे पटना के कंकड़बाग स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए परिजनों ने भर्ती कराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ