पटना तारामंडल में हुआ बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

IGSC Planetarium Patna Event: इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

bihar patna

Photo Credit- X

विज्ञापन

IGSC Planetarium Patna Event: बिहार कॉउन्सिल ऑन साईन्स एण्ड टेक्नोलॉजी (बी.सी.एस.टी.), पटना और इन्टरनेशलन क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीटयूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) के इनटलेकचुअल प्रॉपर्टी फेसिलिटेशन सेल (IPFC) के संयुक्त देखरेख में एक आयोजन किया गया। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के सहयोग से एक दिवसीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार (IPR) जागरूकता कार्यशाला दिनांक-18.08.2025 को आई.जी.एस.सी.-तारामंडल, पटना के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

100 प्रतिभागियों ने भाग लिया

इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। (ICRISAT) हैदराबाद से आए विशिष्ट वक्ता, डॉ. सूर्य मणी त्रिपाठी, ग्लोबल हेड-लीगल सर्विसेज, प्रशान्त कुमार, सीनियर सलाहकार, अर्नस्ट एण्ड यंग एल. एल. पी, कोलकाता ने बौद्धिक संपदा अधिकारों की नवाचार को बढ़ावा देने में भूमिका एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के महत्त्व पर अपने मूल्यवान विचार शेयर किए।

Advertisment

प्रोग्राम का समापन

कार्यशाला का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन परियोजना निदेशक, डॉ. अनन्त कुमार द्वारा दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. शगुफ्ता खान, समन्वयक एवं बी.सी.एस.टी. के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम के तहत अगली कार्यशाला दिनांक-19.08.2025 को सब-रीजनल साइंस सेन्टर, बोध गया में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ