जीवेश तरुण की रिपोर्ट
Pakadwa Vivah : बिहार के बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह का नया मामला सामने आया है। पकड़ौआ शादी में दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने वधू पक्ष में लड़की, पिता और भाई को गोलियों से भून दिया, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच जुट गई। आक्रोशित लड़की के घरवालों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णु आहों गोविंदपुर की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़के और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे। जब दोनों की प्रेम कहानी सामने आई तो मंदिर में उनकी शादी करा दी गई, लेकिन इस शादी के लिए लड़के के घर वाले तैयार नहीं थे। बाद में परिजनों के बहकाने में आकर लड़के ने लड़की को रखने से इनकार कर दिया, जिसे लेकर दोनों रिश्तेदारों के बीच पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है।
यह भी पढ़ें :Bihar Crime News: कांग्रेस विधायक के घर में मिली युवक की लाश, शक के घेरे में आया भतीजा
मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज मांगने का लगाया आरोप
मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने 15 लाख रुपये की मांग की थी। जैसे-तैसे करके हम लोगों ने दहेज की रकम एकत्रित की। जब वधू पक्ष के लोग लड़की और पैसे लेकर उसके ससुराल गए तो उन्होंने फिर लड़की को स्वीकारने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस पर ससुरालियों ने लड़की, उसके पिता और भाई को गोली मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।
लड़के के घरवालों को मनाने गए थे लड़की के पिता, भाई
बताया जा रहा है कि लड़के के बड़े भाई की रविवार को शादी होने वाली थी। लड़की पक्ष ने सोचा कि शादी के माहौल में किसी तरह ससुरालियों को मना लिया जाएगा और लड़की भी अपने घर लौट जाएगी। इसके लिए पिता और भाई, लड़की को लेकर गए थे, लेकिन उनकी तमन्ना अधूरी रह गई और तीनों को मौत के घाट उतार दिया गया।
यह भी पढ़ें : 8 साल का प्यार, 2 साल पहले सगाई, नौकरी मिलते ही बदले तेवर तो प्रेमिका ने ऐसे सिखाया सबक
ट्रिपल मर्डर से गांव में है तनाव का मौहाल
लड़की के पति, ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्य इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी पिता उमेश यादव (60), भाई राजेश यादव (25) और बेटी नीलू कुमारी (21) के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। एसपी मनीष, डीएसपी विनय कुमार राय, थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
इसी गांव में लड़की की बड़ी बहन की भी हुई है शादी
पड़ोसियों ने बताया कि लड़के और लड़की एक-दूसरे को बहुत प्रेम करते थे। मृतक नीलू की बड़ी बहन की शादी भी गोविंदपुर गांव में हुई है। एक दिन दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले थे। इसके बाद डेढ़ साल पहले दोनों की शादी करा दी गई, लेकिन लड़के के घरवालों ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया। मायके पक्ष के लोग 15 लाख रुपये और लड़की को लेकर ससुराल आए थे। लड़का गार्ड का नौकरी करता था।
यह भी पढ़ें : पहले धारदार हथियार से की मां-बेटी की हत्या, फिर शव को एसिड से जलाया; बिहार में सनसनीखेज वारदात
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एसपी मनीष ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों की गोली मारकर हत्या की गई है। एक और व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर कई तरह चर्चाएं चल रही हैं, जिसमें लड़के-लड़की के जबरिया विवाह यानी पकड़ौआ विवाह कराने की बात सामने आ रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines