Motihari News: (अरविंद कुमार, मोतिहारी) मोतिहारी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिला अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं। वे न ही कोई निर्णय ले पा रहे हैं। सरकार को कुछ रिटायर्ड ऑफिसर चला रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया है। नीतीश कुमार की हालत ऐसी हो चुकी है कि पॉलिटिकल स्टेटमेंट भी प्रेस नोट के माध्यम से देने पड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 200 लड़कियों की अश्लील फोटो-वीडियो… 700 महिलाओं को ठगने वाले के फोन में क्या-क्या?
दो-चार लोग दिल्ली में हैं और दो-चार यहां हैं। वही बीजेपी से मिलकर सरकार चला रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने वैनिटी वैन को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको पता है कि वैनिटी वैन में एक्टर-एक्ट्रेस रहते हैं और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बैठते हैं। मुझको यह पता है कि कौन डायरेक्टर है, कौन प्रोड्यूसर है?
छात्र आंदोलन को हाईजैक किया गया
तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने आज तक यह स्पष्टीकरण नहीं दिया कि आखिर अमित शाह ने उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्यों बनवाया? उनको बताना चाहिए कि आखिर अमित शाह क्यों चाहते थे कि प्रशांत किशोर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें? बीपीएससी अभ्यर्थियों के विरोध पर तेजस्वी ने कहा कि हम तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की गई है। छात्रों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश की गई है। यह बात अभ्यर्थी भली-भांति जानते हैं। शुरू में ही आंदोलन को हाईजैक किया गया। छात्रों ने कहा था कि कोई भी राजनीतिक पार्टी आंदोलन का राजनीतिकरण न करे।
यह भी पढ़ें : ये इंडिया है भाई! चलते पंखों को जीभ से रोकते शख्स का वीडियो वायरल, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इसको देखते हुए हम सब लोगों ने छात्रों को नैतिक समर्थन दिया था। छात्रों के बुलाने पर हम वहां गए थे। मोतिहारी के चीनी मिल के मुद्दे को भी उन्होंने उठाया है। इस दौरान उन्होंने पूर्वी चंपारण के भाजपा सांसद और विधायकों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चंपारण भाजपा का गढ़ है और यहां विधानसभा की तीन सीटें छोड़ दें तो बाकी पर एनडीए की जीत हुई है। यहां से राज्य और केंद्र में मंत्री भी बने हैं। यहां के वोटरों ने उन पर भरोसा किया, लेकिन यहां के सांसद और विधायक आज तक इलाके में एक चीनी मिल नहीं खुलवा सके। पीएम मोदी भी वादा पूरा नहीं कर पाए।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
10 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
14 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines