Bihar Open Air Theater: बिहार तेजी के साथ नए और आकर्षक प्रोजेक्ट के साथ विकास की ओर बढ़ा रहा है। बिहार के पर्यटन विभाग की तरफ से गूंज बांका के ओढ़नी डैम पर आने वाले पर्यटकों के लिए एक खास इंतजाम कर रही हैं। जिसके जरिए टूरिस्ट को प्रकृति की हरीतिमा के बीच गुलाबी सर्द मौसम में तट से टकराती लहरों की गूंज सिनेमा का भी आनंद मिलेगा। दरअसल, पर्यटन विभाग द्वारा ओढ़नी डैम पर ओपन एयर थिएटर व गजीबो का भी निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है। विभाग का कहना कि भविष्य में यहां पर फिल्म और म्यूजिक एलबम की भी शूटिंग की जा सकेगी।
ओपन एयर थिएटर में होगी ये सुविधाएं
इस ओपन एयर आउटडोर थिएटर का निर्माण 3 करोड़ की लागत के साथ होगा। इस थिएटर पर छत नहीं होगी। हालांकि, मौसम की मांग और जरुरत पड़ने पर कभी भी दर्शकों की सीट के साथ ढका जा सकता है। इसके अलावा टूरिस्ट यहां बांका जिले के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का भी दीदार कर पाएंगे। इसके लिए यहां पर स्लाइड शो का भी इंतजाम किया जा रहा है। इस आउटडोर थिएटर में ओपन एयर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: बिहार में बारिश का अलर्ट, यूपी के 10 जिलों में मौसम ने ली करवट, पढ़ें वेदर अपडेट
टूरिस्ट की सुविधा रखा जाएगा ख्याल
इस थिएटर में पर्यटकों के लिए वॉटर एडवेंचर की सुविधा रखी जाएगी। ताकि सैलानी वॉटर एडवेंचर का भी मजा उठा सके। इस ओपन एयर थिएटर का निर्माण टूरिस्ट की सुविधा और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पयर्टन विभाग का कहना है कि ओढ़नी डैम में रिसॉर्ट के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। उद्घाटन के बाद रिसॉर्ट को टूरिस्टों के लिए खोल दिया जाएंगा।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
13 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
14 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
21 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines