'अब बिहार 3.0 का समय आ गया है...', अमित शाह बोले राज्य को बनाएंगे औद्योगिक केंद्र

Bihar elections: बिहार के पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं राहुल और लालू की कंपनी से पूछना चाहता हूं कि पहले चुनाव 6 चरणों में होते थे, और अब 2 चरणों में होते हैं, क्योंकि पहले उचित सुरक्षा नहीं थी.

Bihar elections, Bihar, Bihar latest news, Home Minister Amit Shah, Union Home Minister, बिहार चुनाव, बिहार, बिहार ताजा खबर, गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री

अमित शाह

विज्ञापन

Bihar elections: बिहार के पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं राहुल और लालू की कंपनी से पूछना चाहता हूं कि पहले चुनाव 6 चरणों में होते थे, और अब 2 चरणों में होते हैं, क्योंकि पहले उचित सुरक्षा नहीं थी. अब बिहार में नक्सलवाद खत्म हो गया है…”. उन्होंने कहा कि “अब बिहार 3.0 का समय आ गया है… हम बिहार को औद्योगिक केंद्र बनाएंगे. बिहार के युवाओं में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्धिमत्ता है. बिहार में जमीन की कमी हो सकती है, लेकिन हम ऐसी परियोजनाएं शुरू कर सकते हैं. जिनके लिए अधिक मानसिक श्रम और कम जमीन की आवश्यकता हो.”

कांग्रेस और राजद पर बोला हमला

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर हमला करते हुए राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की जोड़ी को “जंगलराज की वापसी” का प्रतीक बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘क्योंकि यह दोनों नेता बिहार को फिर से अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश में लगे हुए हैं. बिहार में जब लालू यादव की सरकार थी, तब बिहार में अपहरण, हत्या और भ्रष्टाचार चरम पर था, लेकिन एनडीए की सरकार ने विकास, कानून व्यवस्था और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है’.

Advertisment

सुशासन को ध्यान में रखकर मतदान करने अपील

इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जाति और भावनाओं के जाल में नहीं फंसना हैं, बल्कि विकास और सुशासन को ध्यान में रखकर मतदान करने की जरूरत है. कार्यक्रम के अंत में अमित शाह ने एनडीए के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि ‘यह चुनाव केवल सीट जीतने का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है’. उन्होंने भरोसा जताया कि सारण की सभी सीटों पर एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य फिर से विकास की राह पर अग्रसर होगा.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ