सीतामढ़ी से आदित्यानंद आर्य की रिपोर्टः बिहार (Bihar News) के सीतामढ़ी (Sitamarhi) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब मामले के तहत जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत (Prisoner Death) हो गई। उसे जिले के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहीं परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतक के शरीर पर पिटाई के निशान हैं।
24 जनवरी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने की बात कह रहा है। मृतक कैदी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भैरव कोठी निवासी मोहम्मद इसराइल के पुत्र मोहम्मद निजाम के रूप में हुई है। इसे शराब मामले में उत्पाद विभाग की टीम की से 24 जनवरी 2023 को भैरव कोठी गांव से ही गिरफ्तार किया गया था। मृतक की पत्नी मुन्नी खातून ने बताया कि पकड़े जाने के दौरान पुलिस ने उसे बेरहमी से पिटा था।
अचानक अस्पताल में कराया भर्ती
इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इसके कुछ दिन बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि उसके शरीर पर पिटाई के कई निशान थे। उसके मुंह से भी खून निकल रहा था। मौत की सूचना के बाद सीतामढ़ी जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड टीम का गठन कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अधिकारियों ने दिया ये बयान
मामले में सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि 28 जनवरी को जेल में बंद विचाराधीन कैदी निजाम की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। प्रारंभिक जांच में साफ है कि उसकी मृत्यु बीमारी के कारण से हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 hr agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines