हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bihar News: ललन सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- 'बड़का झूठा पार्टी डूबती नाव, 2024 में भाजपा मुक्त होगा भारत'

विज्ञापन

Bihar News: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नवादा में आपके भाषण से स्पष्ट है कि बड़का झूठा पार्टी हताश हो गई है और बौखलाहट में है। ललन सिंह की यह प्रतिक्रिया गृहमंत्री अमित शाह के नवादा में दिए भाषण के बाद सामने आई है।

बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बिहार के पांच जिलों में हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह को अपना बिहार दौरा बीच में रद्द कर देना पड़ा था। लेकिन रविवार को वे नवादा पहुंचे और उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

और पढ़िए – Bihar News: जदयू विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान, बोले- ‘नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट देंगे’

विज्ञापन

बड़का झूठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा

इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर गृहमंत्री शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप राज्यपाल से रोज दिन में 10 बार बात कीजिए हम लोगों को क्यों तकलीफ होगी? बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में लोग गवाह हैं, सब देख चुके हैं कि राज्यपाल जैसी संस्था का राजनैतिक उपयोग आप लोग किस तरह करते हैं। आप चाहें तो 2024 लोकसभा चुनाव तक अपना आवास राजभवन में ही रख लीजिए, परिणाम आपको 2015 वाला ही मिलेगा। 2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा, बिहार से बड़का झूठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा।

https://twitter.com/LalanSingh_1/status/1642722373161095168?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1642722373161095168%7Ctwgr%5Eeedb81993d420279aef263be6cbc72fbb7c27b71%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fbihar%2Fpatna%2Flalan-singh-attack-on-amit-shah-said-bjp-is-sure-to-drown-in-2024-axs

विज्ञापन

बीजेपी एक डूबती नाव

अमित शाह को संबोधित अपने ट्वीट में ललन सिंह ने आगे लिखा कि गृह मंत्री जी, जुमलों और झूठे वादों के कारण भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। चुनाव पूर्व जनता से किये गये वादों को सत्ता में पहुंचते ही जुमला कहते हैं, महंगाई पर चर्चा नहीं होती है। बेरोजगारी दूर करना तो छोड़िए सब सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा देना और देश के सबसे बड़े 81,000 करोड़ रुपये के काॅरपोरेट घोटाले पर मौन व्रत धारण कर लेने वाली पार्टी की तरफ कोई देखेगा भी क्यों?

और पढ़िए – Amit Shah Nawada Visit: केंद्रीय गृह मंत्री का नीतीश-तेजस्वी पर बड़ा हमला, बोले- एक को PM तो दूसरे को CM बनना है

विज्ञापन

और हां, आपके पास कोई आवेदन लेकर गया है क्या कभी? भाजपा के साथ जाने की सोचने की बात ही छोड़ दीजिए। बड़का झूठा पार्टी एक डूबती नाव है, जिसका 2024 में डूबना निश्चित है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola