'BJP नेता के घर जाएंगे तो हम जान दे देंगे...' कहकर JDU कार्यकर्ताओं ने मंत्री अशोक चौधरी से जताई नाराजगी
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

BIhar News: जदयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को अपने ही पार्टी के नेताओं से खरी-खोटी सुनना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जदयू के कुछ नेता मंत्री अशोक चौधरी से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
दरअसल, अशोक चौधरी रोहतास जिला के दिनारा के मालियाबाग पहुंचे थे जहां उन्हें अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से विरोध का सामना करना पड़ा। मंत्री दिनारा के तेनुअज के दौरे पर थे। इसी दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक जदयू कर्यकर्ता अशोक चौधरी से कहता है कि अगर आप बीजेपी के कार्यकर्ता के घर जाएंगे तो हम जान दे देंगे।”
यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बिहार कैबिनेट बैठक में 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी भाजपा के कार्यकर्ताओं के घर जा रहे हैं। इसकी हमें सूचना तक नहीं दिया जा रहा। कार्यकर्ताओं ने सेमरी गांव से लौटते समय उन्हें घेर लिया तथा मंत्री के साथ बहस करने लगे। 5 से 7 की संख्या में कार्यकर्ता मंत्री पर भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाने तथा उनसे संपर्क करने का आरोप लगाने लगे। थोड़ी देर के लिए भवन निर्माण मंत्री और असहज महसूस करने लगे। बाद में किसी तरह मंत्री कार्यकर्ताओं को समझा बूझकर वहां से निकले। बाद में मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि राजनीतिक जीवन में इस तरह की घटनाएं होते रहती है। इसको साधारणतः लेना चाहिए। अशोक चौधरी ने कहा कि राजनीतिक जीवन में इस तरह की घटना से रूबरू होना पड़ता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: