Abhishek Kumar
बिहार: शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराबियों का वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहता है। एक नया मामला वैशाली से आया है, जहां नशे में धुत एक शराबी ने हंगामा मचा दिया। शराबी कहता है कि, ”मैंने शराब नहीं पी हमे पिलाया और छोड़ कर भाग गया।
पूरा मामला बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र का है। मंगरू चौक से इमादपुर जाने वाली सड़क पर शराब की नशे में एक युवक जमकर हंगामा कर रहा था। तभी इसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा महुआ थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात डायल 112 की टीम को दिया गया। मौके पर पहुंची और पुलिस ने शराबी को पकड़ा और थाना ले गई।
मैं पिया नहीं हूं मुझे पिलाया गया है
पुलिस के पकड़ में आने के बाद शराबी जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा, ”मैं शराब पिया नहीं हूं मुझे किसी ने पिला दिया है।” मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक और पुलिस के बीच हो रहे बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है युवक कुछ नहीं बता रहा है। उसका इलाज चल रहा है। जो भी विधि संवत कारवाई होंगी किया जाएगा। फिलहाल युवक से पूछताछ चल रही है।
यह भी पढ़ेंः मनीष कश्यप की एक गलती ने 5 पुलिसकर्मियों को करा दिया सस्पेंड
शराबबंदी सफल नहीं
बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए 7 साल बीत गए लेकिन शराबी अपने पीने का जुगाड़ कर ही लेते हैं। शराब का कारोबार को या इसे पीने वाले लोग, सभी अपने स्तर पर कहीं न कहीं से शराब का जुगाड़ कर ही लेते हैं। आए दिन बिहार के अलग अलग जिलों में शराब की बड़ी बड़ी खेप पकड़ी जाती है। वहीं, शराब पीने के मामले में भी रोजाना जेल भेजे जा रहे हैं। बावजूद कारोबार हो या शराब पियक्कड़ जमकर खुलेआम सड़क पर तमाशा करते दिख जाते हैं, जिसके कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
13 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines