बिहार में होगा एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन! CM नीतीश ट्रॉफी टूर को दिखाएंगे हरी झंडी

Asian Women’s Hockey Champions Trophy: बिहार मे पहली बार एशिया महिला हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन 11 नवम्बर से 20 नवम्बर के बीच राजगीर खेल अकादमी परिसर में किया जाएगा। जिसमें छह देशों की टीम हिस्सा लेंगी।

Asian Women Hockey Champions Trophy
विज्ञापन

Asian Women’s Hockey Champions Trophy: एशिया महिला हॉकी चैंपियन ट्रॉफी के शुरू होने से पहले 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ट्रॉफी टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रॉफी का आयोजन 11 नवम्बर से 20 नवम्बर के बीच राजगीर खेल अकादमी परिसर में होगा। जिसमें चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की टीमें हिस्सा लेंगी। आपको बता दें कि बिहार राज्य खेल अकादमी इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए हॉकी फेडरेशन और खेल अकादमी के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं।

14 अक्टूबर होगी ट्रॉफी रवाना

14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ट्रॉफी टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रॉफी महाराष्ट्र, उड़ीसा प. बंगाल भी जाएगी। इसके अलावा 20 अक्टूबर से लेकर 9 नवम्बर तक बिहार के सभी जिलों मे इसे घुमाया जाएगा। हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन एवं समापन हेतु हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं विकास आयुका, बिहार शामिल हैं।

विज्ञापन

6 टीमें होंगी शामिल

हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन इस बार बिहार के राजगीर में किया जा रहा है। इसमें भारत समेत 6 टीमें भाग ले रही हैं। ये टीमें, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं जापान की होंगी। भारतीय टीम 04 नवम्बर को ही बिहार पहुंच जाएगी और राजगीर में अपने खेल की प्रेक्टिस करेगी। इसके अलावा दूसरी टीमें 8 नवम्बर को बिहार पहुंच जाएंगी।

बैठक में लिए गए कई फैसले

मंगलवार को बिहार पुलिस मुख्यालय मे डीजीपी आलोक राज की अध्यक्षता मे टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बैठक की गई।  इसमें पदाधिकारियों की भूमिका जिम्मेदारी भी तय की गई। इस बैठक में जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात), एम.आर. नायक, अपर पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर) भी शामिल थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ