हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर झड़प, 1 महिला की मौत और 6 घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल

औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट: औरंगाबाद के मलवां गांव में रविदास जयंती पर रविवार शाम जूलूस में गाना बजाने पर दो समुदाय में आपास में झड़प हो गई। दोनो पक्षों में हिंसक संघर्ष के बीच जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

और पढ़िए –Sid Kiara Wedding: राॅयल वेडिंग का हिस्सा बनने सूर्यगढ़ पहुंचा अंबानी परिवार, अब 6 फरवरी नहीं इस तारीख को होगी शादी

घायलों को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति है। घटनास्थल पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जूलूस के डीजे पर अश्लील गाने बजाये जा रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

और पढ़िए –Jaipur News: जयपुर में बोले सुशील मोदी- गहलोत सरकार के OPS का बोझ जनता को उठाना पड़ेगा

देखते ही देखते बात बढ़ गई और फायरिंग होने लगी। घायलों की हालत गंभीर है। एसपी नव वैभव ने हिंसक झड़प की बात की पुष्टि की है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल के वीडियो जुटाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।

और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें