Bihar News: अक्टूबर में दुर्गा पूजा है, जिसको देखते हुए बिहार में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने दुर्गा पूजा और मेले को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इस दौरान किसी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। मेले के दौरान पूरे राज्य में 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं, पटना में 6 डीएसपी, 80 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित 2200 से ज्यादा जवानों की तैनाती की जाएगी।
शर्तों के साथ निलाकाला जाएगा जुलूस
हर साल की तरह इस साल भी जुलूस निकालने के लिए परमिशन के साथ कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इसके अलावा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान असमाजिक तथा अराजक तत्वों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही भारत-नेपाल सीमा और पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Durga Puja 2024: देश के इन 5 शहरों में लगता है दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल, जानें एंट्री से लेकर सब कुछ
10 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी ना रहे इसके लिए कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी रखा जाएगा। इसके अलावा लगभग 10000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिसमें सिर्फ पटना में डीएसपी रैंक के 6, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के 80 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 2200 होमगार्ड, पी टी सी जवानों की तैनाती भी की गई है। आपको बता दें कि दुर्गा पूजा के पिछले कुछ साल का औसत देखें तो 15000 से 16000 प्रतिमाएं स्थापित गई थीं। इस साल भी 16000 प्रतिमाएं स्थापित की जाने की संभावना है।
सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर
पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए स्टेट पुलिस कमांड सेंटर भी बनाया जाएगा, ये 24 घंटे काम करेगा। सोशल मीडिया पर हो रही तमाम गतिविधियों पर भी पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेन्टर एवं जिलों के सोशल मीडिया सेल नजर रखेंगी। किसी भी परिस्थिति में सोशल मीडिया पर असामाजिक तथा अराजक सामग्री या टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बिहार पुलिस महिलाओं के लिए डायल 112 के माध्यम से 24X7 सुरक्षित सफर सुविधा उपलब्ध कराएगी।
ये भी पढ़ें: Durga puja 2024: 8 या 9 अक्टूबर, दुर्गा पूजा कब से शुरू? जानें बिल्व निमंत्रण, कल्परंभ और सिंदूर खेला की सही तिथि
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines