नीतीश के मंत्री पर बयान देकर बुरे फंसे प्रशांत किशोर, दर्ज हो सकता है मानहानि का केस

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी प्रशांत किशोर के बयान के बाद उनके ऊपर केस करने की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी मंत्री ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने कानूनी लोगों से इस पर बात कर रहा हूं।

Bihar news Ashok Chaudhary
विज्ञापन

(रिपोर्टर, सौरभ कुमार)

बिहार चुनाव 2025 से पहले सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुट गई हैं। सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में लगे हैं। हर कोई एक दूसरे पर हमलावर करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में प्रशांत किशोर ने नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद वह फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह अपने कानूनी लोगों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। जानिए पूरा मामला क्या है?

Advertisment

प्रशांत किशोर पर होगा केस

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं। इसको लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि ‘जो बयान उनके द्वारा दिया गया है कि पैसे लेकर टिकट दिलाए गए हैं, मैं सीधे तौर पर उनपर मानहानि का मुकदमा कर रहा हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘ इसके लिए मैं अपने कानूनी लोगों से विचार-विमर्श करके कर रहा हूं, जिसके बाद मुकदमा किया जाएगा।’ आपको बता दें कि पहले अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर की पार्टी पर फंड को लेकर सवाल किया था, जिसके बाद प्रशांत किशोर ने सीधे अशोक पर पैसे लेकर बेटी के लिए टिकट लेने का बड़ा आरोप लगा दिया।

किस बयान पर बवाल?

जमुई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने अशोक चौधरी के चरित्र पर बात करते हुए कहा कि ‘उनका राजनीतिक चरित्र क्या है, यह सब जानते हैं। प्रशांत किशोर ने उन्होंने अशोक चौधरी की बेटी के टिकट को लेकर कहा कि उन्होंने बेटी के लिए टिकट खरीदकर सांसद बनवाया है। बिहार के किसी नेता या पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह हम पर एक रुपया भी लेने का आरोप लगा सकें।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने यह बयान अशोक चौधरी के बयान के बाद दिया। दरअसल, अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के फंड को लेकर सवाल उठाए थे। जिस पर प्रशांत ने कहा कि ‘हम न तो विधायक हैं, न सांसद और न ही हम बालू माफिया या शराब माफिया के लिए काम करते हैं। हमने जो भी पैसा जमा किया है, वह अपनी बुद्धि और मेहनत से किया है। हम जो भी संसाधन खर्च कर रहे हैं, वह बिहार के गरीब लोगों के लिए खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ