बॉलीवुड में बिहार के कई कलाकार पहचान बना चुके हैं। लेकिन बहुत सारे कलाकार ऐसे भी हैं, जिनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला या फिर अपनी मजबूरियों के चलते वो प्रतिभा नहीं दिखा पाए। ऐसे ही सीतामढ़ी के कलाकार रामजस हैं, जो पटना के गांधी मैदान में पिछले 20 सालों से चाय बेचने का काम करते हैं और दोपहर होते ही गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के बगल वाली गली में भूंजा का स्टॉल सजा लेता हैं और हाल के दिनों में रामजस अपने इसी अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रामजस की खास बात यह है कि यह चाय बेचने और भूंजा बेचने के साथ ही ग्राहकों को अपने गानों के जरिए आकर्षित करते हैं। रामजस के गीत सुनने के लिए सुबह-सुबह लोग गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं।
सांसद रामकृपाल यादव उनके गीतों को सुनते हैं और भावुक होकर कहते हैं कि वह पिछले कई सालों से गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक करने आते हैं और हाल के दिनों में उनकी नजर इस पिछड़े परिवार के युवक की मेहनत और इसके लगन पर पड़ी। इस युवक ने अपने गीत के जरिए मुकाम बनाई है। बिहार में कई ऐसे प्रतिभावान युवक हैं, जिनमें कई तरह के प्रतिभा है जिसे निखारने के साथ ही साथ रामजस के प्रतिभा को तराश कर उसे राष्ट्रीय मुकाम तक पहुचाने की जरूरत है। रामजस के गीत को सुनकर सुबह-सुबह पटना के गांधी मैदान मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे रामकृपाल यादव अपनी भावनाओं को रोक ना सके और भावुक हो गए। रामकृपाल ने अपने विचार न्यूज़ 24 से साझा करते हुए इस युवक के उज्जवल भविष्य की कामना की।