Live Updates
21:28 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: सभी ने सर्वसम्मति से चुना तेजस्वी को अपना नेता- RJD नेता

Bihar New Govt Formation LIVE: राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, ‘यह बैठक मुख्य रूप से नवनिर्वाचित विधायकों और पूर्व विधान परिषद सदस्यों की बैठक थी. विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रत्याशियों को भी जानकारी दी गई. बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई. तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा गया. सभी ने सर्वसम्मति से उन्हें चुना. आज यही एकमात्र फैसला लिया गया है.’

19:57 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: BJP चुनाव जीतने के नए-नए तरीके निकालती है- डिंपल यादव

Bihar New Govt Formation LIVE: बिहार चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘यह पूरे देश के लिए एक मिसाल है कि कैसे बीजेपी चुनाव जीतने के नए-नए तरीके निकालती है. चुनाव से ठीक पहले SIR लागू किया गया था, जिसमें 69 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और 24 लाख नए मतदाता जोड़े गए. चुनाव आयोग अभी तक नए जुड़े मतदाताओं की सूची उपलब्ध नहीं करा पाया है. SIR को बिहार में एक रणनीति के तहत लागू किया गया है.’

18:25 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: चुनाव से पहले खुलेआम पैसा बांटा गया- RJD अध्यक्ष

Bihar New Govt Formation LIVE: विधानसभा चुनाव परिणामों पर पार्टी की बैठक में बिहार राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, ‘वोट का खेल हुआ है ईवीएम के द्वारा… 10,000 रुपये एक धोखा था. चुनाव से पहले खुलेआम पैसा बांटा गया… निष्पक्ष चुनाव के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.’

17:45 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: EVM में हुई है चोरी- भाई वीरेंद्र

Bihar New Govt Formation LIVE: पटना में आज हुई आरजेडी की बैठक पर पार्टी के भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘ईवीएम में चोरी हुई है. हमें ईवीएम के खिलाफ लड़ना होगा. हमारी मांग है कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए.’

17:42 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: बिहार में 20 नवंबर तक रद्द हुई सभी अधिकारियों की छुट्टियां

Bihar New Govt Formation LIVE: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के बात नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से काफी संख्या में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जाना है. इसके आलोक में जिलाधिकारी, पटना द्वारा कार्यहित में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से 20 नवम्बर तक रोक लगाई गई है. यदि किसी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक-स्तरीय पदाधिकारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता पड़ती है तो वे वरीय प्रभारी के माध्यम से स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुए अवकाश आवेदन जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ेंगे.

17:40 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: बिहार चुनावों को हाईजैक किया गया- अशोक गहलोत

Bihar New Govt Formation LIVE: बिहार चुनाव में एनडीए की भारी जीत पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘चुनाव में जीत और हार लगी रहती है. जिस तरह से चुनावों को हाईजैक किया गया है… चुनाव के दौरान हर महिला को 10,000 रुपये बांटे गए… और मतदान के दिन तक बांटे जाते रहे. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. दो साल पहले, राजस्थान में हमारे पास मोबाइल वितरण योजना थी. जैसे ही चुनाव शुरू हुए, पेंशन और अन्नपूर्णा योजना सहित सब कुछ रोक दिया गया. बिहार में चुनाव आयोग बस देखता रहा और उन्हें नहीं रोका… बिहार जैसे राज्य में, अगर किसी महिला को 10,000 रुपये दिए जाते हैं, तो न केवल वह वोट देगी, बल्कि उसके पूरे परिवार का वोट इसकी वजह से सुनिश्चित हो जाता है.’

14:17 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: बिहार में लगी चुनाव आचार संहिता हटी

बता दें कि बिहार में लगी चुनाव आचार संहिता हट गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और उन्हें हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीतने वाले विधायकों की सूची सौंपी. इसके बाद राज्यपाल ने चुनाव आचार संहिता को हटाने का आदेश दे दिया.

13:44 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की गई. फिर मंत्रिपरिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान 17वीं विधानसभा को भंग माना जाए. ज्ञात हो कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 19 नवंबर को स्वतः समाप्त होने वाला था. कैबिनेट के प्रस्ताव के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि विधानसभा इसी तारीख को औपचारिक रूप से भंग हो जाएगी.

12:12 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: नीतीश कुमार 19 नवंबर को देंगे इस्तीफा

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा 19 नवंबर को देंगे और 19 नवंबर को ही बिहार की 17वीं विधानसभा भंग होगी. 19 नवंबर को ही वह दोबारा राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद राज्यपाल को दी. कैबिनेट मीटिंग लेने के बाद नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कैबिनेट मीटिंग और इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी भी दी.

13:09 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं ये मेहमान

बिहार के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कई प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.

12:54 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: पटना के गांधी मैदान में होगा समारोह

बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा, जहां जिला प्रशासन ने पंडाल लगाना शुरू कर दिया है. वहीं गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होगा.

12:25 (IST) 17 Nov 2025
Bihar New Govt Formation LIVE: BJP-JDU विधायक दल की बैठकें प्रस्तावित

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आज शाम तक बिहार BJP और JDU के विधायक दल की बैठकें हो सकती हैं, जिनमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. चर्चा है कि नीतीश कुमार को ही विधायक दल का नेता चुना जाएगा और वे ही बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे. बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी नीतीश कुमार को ही बिहार का नया मुख्यमंत्री बताया है.

Bihar New Government Updates: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करके उन्हें इस्तीफा देने की जानकारी दी और बताया कि 19 नवंबर को वे इस्तीफा देंगे. उसकी दिन विधानसभा भंग होगी. वर्तमान कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग लेने के बाद नीतीश कुमार राजभवन गए.

नीतीश कुमार ही बनेंगे नए मुख्यमंत्री

सूत्रों के अनुसार, बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार को ही बिहार का नया मुख्यमंत्री बताया है और अगर ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं 6 विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला लागू होगा. नई सरकार में चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायकों को भी जगह मिलेगी.

---विज्ञापन---

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है और गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे और NDA-BJP शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री अमित शाह, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी समारोह में आ सकते हैं.

---विज्ञापन---

बिहार में नई सरकार के गठन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ...