Bihar election: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में संभावित हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीट शेयरिंग को लेकर गहन मंथन जारी है। एनडीए में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान खुलकर अपने तेवर दिखा रहे हैं। वे लगातार बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ने की बात कह रहे हैं। चिराग का दावा है कि उनका गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ है।
45 सीटों की रखीं मांग
गुरुवार को चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की, जहां सूत्रों के मुताबिक चिराग ने लोजपा के लिए 45 सीटों की मांग रखी है। हालांकि अंतिम फैसला अब भी बाकी है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या चिराग पासवान सिर्फ सीट बंटवारे में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दबाव बना रहे हैं या फिर उनकी कोई अलग सियासी रणनीति है? उधर, गठबंधन में रहते हुए भी चिराग लगातार बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाकर अपने तेवर दिखाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
खुलकर सरकार पर उठा रहे सवाल
चिराग पासवान कई मंचों पर खुलकर कह चुके हैं कि वे सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चाहे आरा हो या सारण, हर सभा में चिराग यही दोहराते हैं। इतना ही नहीं, गोपाल खेमका हत्याकांड जैसे मामलों पर भी वे सरकार और प्रशासन को घेरने से नहीं चूक रहे।
बीजेपी के इलाकों में भी चिराग सक्रिय
लोगों में चर्चा है कि चिराग पासवान बिहार में भाजपा के गढ़ वाले इलाकों में ज्यादा सक्रिय हैं, जहां लोजपा का जनाधार परंपरागत रूप से कमजोर है। इसे लेकर भाजपा के भीतर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले सभी दल अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं और सभी सीटों पर जनसंपर्क स्वाभाविक है। एनडीए के नेता दावा कर रहे है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी एकजुट है ।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: ओवैसी का INDIA ब्लॉक में शामिल होने से इनकार, चुनाव आयोग पर निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
20 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines