Bihar Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। 2 बाइक आपस में भिड़ गईं और हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा सरमेरा थाना इलाके के तहत आने वाले क्षेत्र में बढ़िया मोड़ पर हुआ। दोनों बाइक आमने-सामने जोरदार तरीके से टकराईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर आकर सभी 6 घायल युवकों को उपचार के लिए शरीफ सदर अस्पताल भिजवाया, लेकिन 4 युवकों को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। अन्य 2 युवकों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। वहीं मृतकों-घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी देकर बुला लिया।
यह भी पढ़ें:Baba Siddique Murder: 9.9MM पिस्टल, 3 शूटर, घेरकर फायरिंग…बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट
घायल और मृतक आपस में जानकार थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए युवकों में से 2 युवक गांव शेखुपुरा निवाली और 2 युवक गांव सरमेरा निवासी थे। युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। चारों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों की शिनाख्त गांव शेखपुरा निवासी 22 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र राजन कुमार, 35 वर्षीय राज कुमार पुत्र शशि रंजन कुमार के रूप में हुई।
अन्य 2 मृतकों की शिनाख्त सरमेरा गांव निवासी 24 वर्षीय संजय केवट पुत्र सोनू कुमार, मूलरूप से गया निवासी बॉस कुमार के रूप में हुई, जो संजय केवट के पिता सोनू कुमार का दोस्त था। घायल युवकों की पहचान सूरज कुमार के बेटे सागर केवट और राज हंस के बेटे रोहन केवट के रूप में हुई।
दशहरा मेला घूमने निकले थे छहों युवक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल युवकों को परिजनों ने इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल हॉस्पिटल विम्स में भर्ती कराया है। घायलों ने पुलिस को बताया कि 4 दोस्त एक बाइक पर दशहरा और दुर्गा पूजा मेला घूमने निकले थे। सामने से एक बाइक पर 2 युवक आ रहे थे, लेकिन एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में आमने-सामने की टक्कर दोनों बाइक में हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक और सभी 6 युवक उछलकर सड़क पर गिरे। लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। इलाके में गश्त कर रही PCR मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें:Hit And Run: लग्जरी कार ने 3 को रौंदा, एक युवक की मौत; जानें अब कहां सामने आया मामला?
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
23 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
23 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines