हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मदरसा आतंकवाद का अड्डा'; बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना

Bihar BJP Giriraj Singh Madrasa Statement: बिहार में मीडिया से बात करते हुए सांसद गिरिराज सिंह ने प्रदेश के मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताया है। बिहार के छपरा में मदरसे में हुए ब्लास्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया।

विज्ञापन
बिहार में सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया।

Giriraj Singh Told Madrasa Terrorist Place: बिहार के मदरसा आतंकवाद का अड्डा बन गए हैं। यहां बुर्के की आड़ में बोगस वोटिंग भी कराई जाती है। हालांकि इसका धर्म से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन छपरा के मदरसा में जो बम ब्लास्ट हुआ, उससे साबित हो गया है कि यहां आतंकवाद फैला है। कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, इसलिए उन्हें यह सच्चाई नजर नहीं आती।

सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव मुसलमानों को आरक्षण दिलाने की बात करते हैं। राहुल गांधी भी मुस्लिमों के पक्षकार बनते हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश के गरीब वर्ग के साथ होने की बात करते हैं तो उन्हें मिर्ची लग जाती है। 4 जून को फैसला हो जाएगा कि कौन कितना पानी मं है? कौन मुसलमानों को आरक्षण दिलाएगा और कौन देश से आतंकवाद को खत्म करेगा? यह कहना है भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) का है।

 

यह भी पढ़ें:कन्हैया कुमार की BJP को खुली चुनौती, ‘कॉलर पकड़कर तुमको तुम्हारी औकात बता रहा हूं’

छपरा के मदरसे में ब्लास्ट से मौलवी की मौत

बता दें कि गत 15 मई को बिहार के छपरा में सारण जिले के मरखा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मोतिराजपुर गांव में मदरसे में धमाका हुआ था। हादसे में मदरसे के 40 वर्षीय मौलाना इमामुद्दीन की मौत हो गई थी। वहीं 15 साल का स्टूडेंट नूरी आलम घायल हुआ था। गरखा CSC में उसका इलाज चल रहा है। मौलवी को छपरा के सदर अस्पताल और पटना के PMCH में रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सारण ASP राजकिशोर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई थी। सूत्रों का कहना है कि मदरसा में बम बनाए जाते थे। इसी दौरान एक बम फटने से हादसा हो गया। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। अगर मदरसे में बम बनाने वाली बात सच साबित हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मदरसे में काम करने वालों से पूछताछ और जांच का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें:वोट डालिए, बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे, UP के स्कूल की बड़ी घोषणा

भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी

सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा 4 चरणों के मतदान में सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है। बाकी के 3 चरणों के मतदान में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। विपक्षी और विरोधी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते रह जाएंगे। बाबा अंबेडकर साहिब के बाद देश के गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री मोदी बने हैं, जिन्होंने गरीब वर्ग के हित में काम किया है और वे आगे भी गरीबों के लिए काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:अगर बहुमत नहीं म‍िला तो क्‍या होगा BJP का प्‍लान-बी? अम‍ित शाह ने तोड़ी चुप्‍पी, केजरीवाल पर भी साधा न‍िशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें