Kanhaiya Kumar

कन्हैया कुमार की BJP को खुली चुनौती, 'कॉलर पकड़कर तुमको तुम्हारी औकात बता रहा हूं'

North East Delhi Candidate : देश में लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग खत्म हो गई है। अब राजनीतिक दलों ने अगले तीन चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भाजपा को खुली चुनौती दी।

Delhi Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत अपने चरम पर है। इस बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मैं कॉलर पकड़कर अपना पुराना वीडियो मांगता हूं, लेकिन दिखाते क्यों नहीं हो।

कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर हमने कोई गलती की है और तुम्हारे पास कोई सबूत है तो तुम 18 महीने से मनीष सिसोदिया को जेल में बंद करके रखे हो, लेकिन मैं 8 साल से घूम रहा हूं। मैं कॉलर पकड़कर तुम्हारी औकात बता रहा हूं, क्योंकि हम सच के साथ खड़े हैं। हम देशहित के लिए काम करते हैं। एक व्यक्ति को एमपी और प्रधानमंत्री बनाने का यह चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का है। यह चुनाव इस बात का फैसला करने का है कि इस देश में संविधान रहेगा या नहीं। अगर केजरीवाल और सिसोदिया भाजपा के साथ गठबंधन कर लेते तो वो जेल नहीं जाते। अगर जनता बदलाव चाहती है तो हम एक विकल्प के रूप में आपके सामने खड़े हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ