साध्वी निरंजन ज्योति, आप झूठ बोल रही हैं...TMC नेता महुआ मोइत्रा का केंद्रीय मंत्री को करारा जवाब

Mahua Moitra, Sadhvi Niranjan Jyoti

Mahua Moitra, Sadhvi Niranjan Jyoti

विज्ञापन

Minister Sadhvi Niranjan Jyoti Controversy With TMC Leaders: मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी, आप झूठ बोल रही हैं। आपने 3 घंटे इंतजार कराया और उसके बाद पीछे के दरवाजे से निकल गईं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के दावे को ‘झूठा’ बताया। उन्हें झूठा करार दिया, जबकि ज्योति ने दावा किया था कि वे अपने ऑफिस में करीब ढाई बजे तक प्रदर्शनकारी सांसदों का इंतजार करती रहीं, लेकिन वे आए नहीं। वे करीब साढ़े 8 बजे ऑफिस से निकल गई थीं, जबकि मीटिंग का समय 6 बजे था।

<

Advertisment

>

मोइत्रा बोलीं- मंत्री पीछे के दरवाजे से निकल गई थीं

निरंजन ज्योति के इस दावे का जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि आप झूठ बोल रही हैं। आपने प्रदर्शनकारी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया। कृषि भवन में यह बैठक होनी थी। हमारा प्रतिनिधिमंडल समय पर ऑफिस पहुंच गया था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की चैकिंग की गई। इसके बाद करीब 3 घंटे तक सभी ऑफिस में बैठे रहे, लेकिन कर्मचारी ने कहा कि आप नहीं मिल पाएंगी। इसके बाद आप पीछे के दरवाजे से निकल गईं।

<

विज्ञापन

>

मुलाकात नहीं होने पर धरने पर बैठे TMC नेता और सांसद

बता दें कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात नहीं होने पर तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद कृषि भवन में ही धरने पर बैठे गए। विरोध प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभिषेक समेत 30 नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जबरन इन्हें वहां से हटाया है। इसके बाद पुलिस सभी को वैन में बिठाकर ले गई। तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आरोप है कि नेताओं और सांसदों को पुलिस ने घसीटा। धक्का मुक्की भी की।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

पहले राजघाट पर शुरू किया था TMC नेताओं ने धरना

अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में TMC प्रतिनिधिमंडल सोमवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। उन्होंने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के तहत फंड जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर धरना शुरू किया। प्रतिनिधिमंडल विरोध प्रदर्शन करने के लिए 49 बसों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। वहीं TMC नेताओं ने दावा किया कि राज्यमंत्री ने यह कहते हुए मिलने से मना कर दिया कि वह 5 से ज्यादा प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करेंगी।

90 मिनट इंतजार के बाद मंत्री ने मिलने से मना किया

हिरासत में लिए जाने से पहले TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज शाम 6 बजे हमारा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का कार्यक्रम था, हमने 90 मिनट तक इंतजार किया। इसके बाद हमें बताया गया कि वह हमसे नहीं मिल पाएंगी। हालांकि मंगलवार को ही शाम करीब 4 बजे उन्होंने सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की, लेकिन हमें इंतजार कराया गया। अगर वह हमसे नहीं मिलना चाहती तो ठीक है, लेकिन हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे, यहीं बैठे रहेंगे।

विज्ञापन

इसके बाद मंत्री निरंजन ज्योति ने अपनी सफाई दी, लेकिन महुआ मोइत्रा ने उनकी सफाई को झूठ करार दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ