बिहार में बीजेपी मंत्री ने 40 डिग्री गर्मी में बांटे कंबल, सोशल मीडिया पर लोगों ने साधा निशाना, वीडियो वायरल

बिहार में बीजेपी मंत्री सुरेंद्र मेहता 40 डिग्री तापमान के बीच गर्मी के इस मौसम में कंबल का वितरण कर रहे हैं। उनका कंबल बांटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरली वीडियो में वे कंबल बांटते नजर आ रहे हैं।

Bihar Minister Blanket Distribution Viral

Bihar Minister Surendra Mehta

जीवेश तरुण, बेगूसराय 

कभी-कभी ऐसी तस्वीर सामने आ जाती हैं जिसको देखकर कहा जा सकता है कि सत्ता में आसीन लोगों के द्वारा किस तरह गरीबों का मजाक उड़ाया जाता है । ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें बिहार सरकार के खेल मंत्री एवं बछवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में लोगों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते लेकिन अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मंत्री महोदय को उस वक्त गरीबों की याद क्यों नहीं आई जिस वक्त भीषण सर्दी चल रही थी और गरीब ठंड से बेहाल हो रहे थे।

मंत्री आखिर किस योजना के तहत इस भीषण गर्मी में कंबल का वितरण कर रहे हैं। मंत्री जी कंबल वितरण के बाद अपनी पीठ खुद से ही थपथपा रहे हैं। ऐसे कई सवाल है जो अब लोगों के समक्ष खड़े हैं और मंत्री महोदय को इसका जवाब देते नहीं बन रहा है। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो मंत्री महोदय से संपर्क नहीं हो पाया । लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक तरफ जहां लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं यह पूरा मामला हास्यास्पद भी लगता है। जिसमें गरीब और गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा है।

बता दें कि बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में बीजेपी की ओर से 46वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इसके दौरान उन्होंने लोगों को तपती गर्मी के बीच कंबल बांट दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ