'बिहार में जो कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसे ऊपर…' सिवान लूट की घटना पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान

Bihar News: बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सिवान में लूट की घटना पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘घबराइए नहीं अगर कानून के साथ खिलवाड़ करेंगे तो अपराधियों को ऊपर भेज दिया जाएगा. पढ़िए बिहार से सौरव कुमार की रिपोर्ट.

Bihar News, Bihar Government, Nitish Kumar, Bihar Latest News, Tejashwi Yadav, Dilip Jaiswal, Bihar Industries Minister, Bihar BJP State President, बिहार न्यूज, बिहार सरकार, नीतीश कुमार, बिहार ताजा खबर, तेजस्वी यादव, दिलीप जायसवाल, बिहार उद्योग मंत्री, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

दिलीप जायसवाल

Bihar News: बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सिवान में लूट की घटना पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘घबराइए नहीं अगर कानून के साथ खिलवाड़ करेंगे तो अपराधियों को ऊपर भेज दिया जाएगा.’ दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की बैठक में हंगामा पर कहा कि ‘निश्चित तौर पर यह तो होना ही था.’ वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ‘अब कांग्रेस के नेताओं के पास बचा क्या है?

बिहार की जनता ने जवाब दे दिया- दिलीप जायसवाल

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की बैठक में हंगामा पर कहा कि ‘राहुल गांधी ने जिस तरीके से वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार में माहौल खराब किया. बिहार की जनता ने उसका जवाब दे दिया’. उन्होंने कहा कि ‘जो दो नेताओं के बीच कांग्रेस की बैठक से मारपीट की बात सामने आई है. वह सही बात है. वह लोग कांग्रेस के अंदर जो कुछ हो रहा है. वह बयान कर रहे हैं.’

अब कांग्रेस के नेताओं के पास बचा क्या- दिलीप जायसवाल

तेजस्वी यादव के द्वारा लगातार मीडिया से बातचीत नहीं किए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘यह अभी बहुत प्रचंड हार हुई है. हम लोगों की सरकार बनी है, तो नहीं बात करने के कई कारण हो सकते हो सकते हैं. वह कुछ पारिवारिक काम से दिल्ली गए हो. इस पर इससे ज्यादा कुछ नहीं बोला जा सकता. सरकार नहीं बनी है तो उनको भी विपक्षी भूमिका में रहना होगा’. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में टिकट बेचने के आरोप पर कहा कि ‘यह कांग्रेस को देखना है और लगातार कार्यकर्ता और नेता भी इसकी शिकायत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘अब कांग्रेस के नेताओं के पास बचा क्या है. वह भाजपा के नेताओं का पैर तोड़ने की बात कर रहे हैं. इससे ज्यादा कर भी कर सकते हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ