कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन बने तेजस्वी यादव, बिहार महागठबंधन की बैठक में ये हुए फैसले

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच पटना में महागठबंधन की बैठक हुई, जिसमें अहम फैसले लिए गए।

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav

बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर महाठबंधन की बैठक हुई। इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। इस मीटिंग में रणनीति, मुद्दे, सीट शेयरिंग और चुनाव प्रचार समेत गठबंधन में सामंजस्य बिठाने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। तेजस्वी यादव इस कमेटी के चेयरमैन होंगे और गठबंधन की सभी पार्टियों के सदस्य भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

एक इंजन भ्रष्टाचार तो दूसरा अपराध का : तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस खटारा सरकार से बिहार के लोगों में गुस्सा है। पलायन, गरीबी, बेरोजगारी, अपराध में बिहार नंबर वन है। राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और कानून नाम की कोई चीज नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर डिसऑर्डर हो गया है। इसके लिए नीतीश कुमार अकेले दोषी नहीं हैं, वो तो अचेतावस्था में हैं, BJP भी बराबर की दोषी है। एक इंजन भ्रष्टाचार तो दूसरा अपराध का है।

विज्ञापन

सीएम फेस पर बोले तेजस्वी- थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में 20 साल में कोई काम नहीं हुआ। मोदी सरकार से सवाल है कि उन्होंने 11 साल में बिहार और गुजरात को क्या-क्या दिया? 12-13 सालों में बिहार को स्थिर सरकार नहीं मिली। इस बार गरीब और जनता की सरकार बनाएंगे। महागठबंधन के सभी साथी मिलकर जनता की सरकार बनाएंगे। तेजस्वी सीएम फेस पर कहा कि थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए।

विज्ञापन

कांग्रेस ने भी सीएम फेस पर नहीं तोड़ी चुप्पी

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि यूनिटी और क्लियरिटी के साथ इंडिया गठबंधन बिहार में चुनाव लड़ेगा। किसी को मुद्दों से भटकने नहीं देंगे। इस मीटिंग में 2025 की रणनीति पर चर्चा हुई है। जनता के बीच यूनाइटेड होकर जाएंगे। आगामी चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की कोर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। हालांकि, उन्होंने सीएम फेस पर पत्ते नहीं खोले।

विज्ञापन

मुकेश सहनी का ऐलान- इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के लोग झूठ फैलाते हैं। हमलोग एकजुट हैं। वीआईपी पार्टी महागठबंधन के साथ इन्टैक्ट है। INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ