Bihar Madhubani Bridge Collapse: बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में शुक्रवार को एक पुल ढह गया। यह पिछले 11 दिनों में पुल गिरने की 5वीं घटना है। शुक्रवार को 77 मीटर लंबे दो खंभों के बीच लंबे गार्डर का हिस्सा ढह गया। इतना ही नहीं प्रशासन ने लापरवाही को छिपाने के लिए टूटे हुए हिस्से को प्लास्टिक से ढक दिया। ताकि लोगों को इस घटना के बारे में पता नहीं चल सके।
बता दें कि इस पुल का निर्माण बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करवाया जा रहा है। इस पुल की अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ रुपये है। 26 जून को पुल के गर्डर की ढलाई हुई थी जो शुक्रवार को ढह गया। वहीं इस मामले में ठेकेदार अमरनाथ झा ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर कम होने के बाद पुल को फिर से बनाया जाएगा।
तेजस्वी ने साधा निशाना
वहीं पुल गिरने के बाद नीतीश सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई। तेजस्वी यादव ने कहा 9 दिन के अंदर बिहार में यह 5वां पुल गिरा है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा। क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जानें? बता दें कि बिहार में पुल गिरने की घटनाएं देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन हो रहे इन हादसों से निर्माण कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः बिहार में 1.5 करोड़ का पुल ढहा, निर्माण पूरा होने से पहले ध्वस्त, 7 दिन में लगातार तीसरा हादसा
अब तक गिर चुके हैं 5 पुल
इससे पहले 18 जून को इस मानसूनी सीजन में पुल गिरने की पहली घटना हुई थी। इस दिन अररिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से बना पुल ढह गया था। इसके बाद 22 जून को सीवान में गंडक नदी पर 45 साल पुराना पुल ढह गया। 23 जून को पूर्वी चंपारण में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल भी ढह गया। 27 जून को किशनगंज जिले में कंकई और महानंदा नदियों को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना पुल भी ढह गया। ऐसे में अब भूतही नदी पर मधुबनी जिले में पुल गिरने की पांचवी घटना है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में करोड़ों का पुल ढहा, देखते ही देखते गंडक नहर के पानी में बह गया, वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines