---विज्ञापन---

बिहार में 3 करोड़ से बना 5वां पुल गिरा, मधुबनी में भूतही नदी पर था, तेजस्वी ने किया ट्वीट

Bihar bridge collapsed Video: बिहार के मधुबनी में शुक्रवार को भूतही नदी पर बन रहा एक और पुल गिर गया। इतना ही पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार से पुल के गिरे हुए हिस्से को ढक दिया ताकि किसी को इस बारे में पता नहीं चल सके। बता दें बिहार में पिछले 11 दिनों में यह पुल गिरने की 5वीं घटना है।

Bihar Madhubani Bridge Collapse: बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में शुक्रवार को एक पुल ढह गया। यह पिछले 11 दिनों में पुल गिरने की 5वीं घटना है। शुक्रवार को 77 मीटर लंबे दो खंभों के बीच लंबे गार्डर का हिस्सा ढह गया। इतना ही नहीं प्रशासन ने लापरवाही को छिपाने के लिए टूटे हुए हिस्से को प्लास्टिक से ढक दिया। ताकि लोगों को इस घटना के बारे में पता नहीं चल सके।

बता दें कि इस पुल का निर्माण बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करवाया जा रहा है। इस पुल की अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ रुपये है। 26 जून को पुल के गर्डर की ढलाई हुई थी जो शुक्रवार को ढह गया। वहीं इस मामले में ठेकेदार अमरनाथ झा ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर कम होने के बाद पुल को फिर से बनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

तेजस्वी ने साधा निशाना

वहीं पुल गिरने के बाद नीतीश सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई। तेजस्वी यादव ने कहा 9 दिन के अंदर बिहार में यह 5वां पुल गिरा है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा। क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जानें? बता दें कि बिहार में पुल गिरने की घटनाएं देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन हो रहे इन हादसों से निर्माण कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः बिहार में 1.5 करोड़ का पुल ढहा, निर्माण पूरा होने से पहले ध्वस्त, 7 दिन में लगातार तीसरा हादसा

अब तक गिर चुके हैं 5 पुल

इससे पहले 18 जून को इस मानसूनी सीजन में पुल गिरने की पहली घटना हुई थी। इस दिन अररिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से बना पुल ढह गया था। इसके बाद 22 जून को सीवान में गंडक नदी पर 45 साल पुराना पुल ढह गया। 23 जून को पूर्वी चंपारण में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल भी ढह गया। 27 जून को किशनगंज जिले में कंकई और महानंदा नदियों को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना पुल भी ढह गया। ऐसे में अब भूतही नदी पर मधुबनी जिले में पुल गिरने की पांचवी घटना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः बिहार में करोड़ों का पुल ढहा, देखते ही देखते गंडक नहर के पानी में बह गया, वीडियो आया सामने

First published on: Jun 29, 2024 08:28 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola