Bihar Love Marriage Murder: बिहार के दरभंगा से दोस्ती, प्यार, लड़ाई, शादी और हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को दूसरे धर्म की लड़की से प्यार हुआ, काफी परेशानियों के बाद दोनों की शादी हुई। लेकिन कहानी ट्वीस्ट तब आया जब युवक की हत्या हो गई और उसकी हत्या का इलजाम उसकी पत्नी पर लग गया। वहीं युवक की मौत के बाद लड़की और उसके घरवाले फरार हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है, और हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पत्नी पर लगा हत्या का आरोप
ये मामला दरभंगा जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के खराजपुर-हाउसिंग बोर्ड मोहल्ला का है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला के रहने वाले विकास यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। विकास की मौत का आरोप उसकी पत्नी पर लगा रहा है। जिससे उसने प्रेम-विवाह किया था।
यह भी पढ़ें: Tata Steel ने पंजाब में लगाया देश का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट, लुधियाना में CM भगवंत मान ने नींव पत्थर रखा
धर्म की दीवार तोड़कर की शादी
बताया जा रहा है कि पेपर मिल थाना क्षेत्र के बलहा गांव के रहने वाले रामसतीश यादव के इकलौते बेटे विकास यादव इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे। जहां उसे एक मुस्लिम लड़की से दोस्ती हुई दोस्ती प्यार में बदली और प्यार में दोनों ने धर्म की दीवार तोड़कर शादी कर ली। शादी के बाद विकास घर वालों से अलग बहादुरपुर थानाक्षेत्र के खराजपुर-हाउसिंग बोर्ड मोहल्ला पत्नी के साथ रहने लगा। शुक्रवार की सुबह कमरे में संदिग्ध स्थिति विकास का शव मिला। विकास के घरवालों ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर विकास को जहर खिलाकर जान ले मार डाला है। वहीं विकास की मौत के बाद लड़की और उसके घरवाले फरार हैं।
तीन बहनों में इकलौता भाई था मृतक
विकास के परिवार ने बताया कि मौत के कुछ दिन पहले ही विकास घर आया था। उस वक्त उसने बताया कि दिल्ली में उसने एक मुस्लिम लड़की से लव मैरिज कर ली है। विकास ने बताया कि लड़की ससुरालवालों के साथ नहीं रहना चाहती, वो अपने मायके वालों के साथ रहना चाहती है। बता दें कि विकास तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता मजदूरी करते है वो बेटे को इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन प्यार मोहब्बत के चक्कर में उसकी जान चली गई।
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले की जांच कर कर रहे बहादुरपुर थानाध्यक्ष आशीष राज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक ने जहर खा लिया है, जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची युवक को DMCH में भर्ती करवाया गया। जहां इलाजा के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि लड़का पारिवारिक कलह से काफी परेशान था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
3 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
9 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
11 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines