हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्णिया में पप्पू यादव निर्दलीय तो किशनगंज में 3 मुस्लिम कैंडिडेट

Bihar Candidates On Five Seats : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण के मतदान के लिए मैदान सज गया है। उम्मीदवारों की किस्मत 26 अप्रैल को ईवीएम में कैद हो जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Second Phase Voting

Second Phase Voting Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दूसरे चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं। इसके तहत बिहार की 5 लोकसभा सीटों पूर्णिया, भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार पर मतदान होगा, जिसमें सबसे चर्चित सीट पूर्णिया है। आइए जानते हैं कि आज किन-किन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला

बिहार में पूर्णिया लोकसभा सीट काफी चर्चा में है, क्योंकि पप्पू यादव ने यहां से निर्दलीय ताल ठोंक दिया। पप्पू यादव के चुनावी मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया। एनडीए के तहत जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा और इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती चुनावी मैदान में हैं। तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को हराने के लिए कहा था कि लोग सिर्फ दो दलों के उम्मीदवारों को ही वोट दें। चाहे महागठबंधन को वोट दें या फिर एनडीए को। संतोष कुमार कुशवाहा वर्तमान में इस सीट से सांसद भी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : नोएडा में ये रास्ते हैं बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई डायवर्जन एडवाइजरी

किशनगंज में तीन मुस्लिम उम्मीदवार

विज्ञापन

किशनगंज लोकसभा सीट पर कांग्रेस, जेडीयू और एआईएमआईएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से मोहम्मद जावेद, जेडीयू से मुजाहिद आलम और एआईएमआईएम से अख्तरुल ईमान चुनावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव 2019 में कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

भागलपुर में NDA Vs INDIA

विज्ञापन

भागलपुर लोकसभा सीट पर एनडीए बनाम इंडिया के बीच मुकाबला है। एनडीए के तहत जेडीयू से अजय मंडल और महागठबंधन के तहत कांग्रेस से अजीत शर्मा को टिकट मिला है। मौजूदा समय में अजय मंडल इस सीट से सांसद हैं।

बांका में RJD Vs JDU

विज्ञापन

बांका लोकसभा सीट पर आरजेडी बनाम जेडीयू के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। आरजेडी ने जय प्रकाश यादव और जेडीयू ने गिरधारी यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। जय प्रकाश यादव साल 2009 से लगातार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ 2014 में जीत हासिल हुई थी। पिछले चुनाव 2019 में गिरधारी यादव ने जयप्रकाश यादव को हराया था। एक बार फिर दोनों प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़ें : वोटिंग के दिन नोएडा-गाजियाबाद में क्या रहेगा बंद? देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

कटिहार में JDU Vs Congress

अगर कटिहार लोकसभा सीट की बात करें तो जेडीयू से दुलाल चंद गोस्वामी और कांग्रेस से तारिक अनवर के बीच मुकाबला होगा। दुलाल चंद गोस्वामी वर्तमान में कटिहार से सांसद हैं, लेकिन तारिक अनवर की क्षेत्र में अच्छी पकड़ हैं। तारिक अनवर इसी सीट से पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले चुनाव 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola