Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने 40 बारातियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये लोग शादी समारोह में दूसरे लोगों को गिफ्ट करने के लिए शराब की बोतलें ले जा रहे थे। खुद भी इन लोगों ने शराब का सेवन कर रखा था। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने और बैन के बाद भी शराब पीने के आरोप में केस दर्ज किया है। बता दें कि बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। पुलिस ने बताया कि ये लोग दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार हैं। जो शादी में ‘नागिन’ डांस करने की योजना बनाकर आए थे।
यह भी पढ़ें:बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत
इससे पहले इन लोगों ने खुद शराब का सेवन किया और अपने अन्य परिचितों के लिए भी शराब की बोतलें गिफ्ट करने की योजना बनाई। लेकिन पुलिस ने इन लोगों को शराब की बोतलों के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से दो वाहन भी बरामद किए गए हैं। इन लोगों के अलावा 7 और लोगों को भी अरेस्ट किया गया है। इन्हीं लोगों ने इनको शराब मुहैया करवाई थी। पुलिस ने सातों व्यापारियों और 40 बारातियों से पूरी शराब जब्त कर ली है। बिहार पुलिस ने सादी वर्दी में रेड की थी। आबकारी निरीक्षक शिवेंद्र झा ने बताया कि विभाग लगातार अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों और शराबियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
पटना हाई कोर्ट लगा चुका फटकार
टीम के सदस्य मुखबिरों के संपर्क में हैं। पिछले कुछ सालों में बिहार में लगातार शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। हर साल प्रदेश में जहरीली शराब की वजह से हजारों मौतें होती हैं। इस मामले में पटना हाई कोर्ट भी सरकार को फटकार लगा चुका है। कोर्ट ने कहा था कि यह कानून अधिकारियों को अधिक पसंद है। क्योंकि इससे उनकी जेबों में बड़ी रकम पहुंचती है। जस्टिस पूर्णेंदु सिंह ने कहा था कि इस प्रकरण में न सिर्फ पुलिस और आबकारी अधिकारी शामिल हैं, बल्कि कर और परिवहन विभाग के अधिकारी भी पीछे नहीं हैं। क्योंकि उन लोगों को मोटा पैसा मिलता है। शराबबंदी के बाद हर साल बिहार में हजारों केस तस्करी के दर्ज होते हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश! पुंछ में मिला IED और विस्फोटक सामग्री
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
16 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
16 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
17 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
17 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines