हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch: 'मैं तो हूं तेरी अदाओं का मारा...' JDU विधायक का डांस वीडियो वायरल

14 मार्च को देखभर में होली का त्योहार मनाया गया। होली पर बहुत से वीडियो सामने आए, जिसमें आम जनता से लेकर बड़े नेताओं के भी वीडियो थे। इसी कड़ी में दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के JDU से विधायक अमन भूषण हजारी का भी वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

Bihar News: देशभर में होली का उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी से अपने परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान बहुत से वीडियो सामने आए, जिसमें लोग होली खेलते नजर आए। बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज और नेताओं के कई वीडियो सामने आए। बिहार में भी होली खूब धूमधाम से मनाई गई। इसी बीच दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के JDU से विधायक अमन भूषण हजारी का डांस वीडियो सामने आया है। उसमें वह होली के रंग में रंगे हिंदी फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है।

विधायक का वायरल वीडियो

मिथिलांचल में दो दिन तक होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को जिले में होली शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गई। होली ऐसा त्योहार है, जहां आम और खास के बीच कोई अंतर नहीं दिखता। नेता भी आम लोगों की तरह ही इस त्योहार का आनंद लेते हैं। इस बीच, कथित तौर पर कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमन भूषण हजारी का वीडियो सामने आया। होली के समय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने साथियों के साथ एक रोमांटिक गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Watch: देखते ही देखते आपस में भिड़ गए लड़के, CCTV फुटेज आया सामने, भिवंडी का मामला

विज्ञापन

होगी रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसमें सभी लोग एक रंग में रंगे नजर आते हैं। होली के बाद कई नेता, सेलिब्रिटी और अधिकारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसमें उनको होली खेलते और फिल्मी गानों पर डांस करते देखा गया।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों वायरल हो रहा है नेपाल के छात्र का भाषण? वीडियो देख हो रही जमकर तारीफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola