Bihar Crime News: बिहार के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गांव में संदीप ठाकुर नाम का एक शख्स अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां पर उसने बताया पति-पत्नी अपने बाइक से ससुराल दरभंगा जिले के बेलादुला जा रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइक सवार लोगों ने उनपर हमला कर दिया। लूटपाट के दौरान उन्होंने पत्नी को गोली मार दी। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पति के बयान पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।
पति ही निकला मास्टर माइंड
इस मामले की जानकारी कल्याणपुर पुलिस ने डीएसपी विजय महतो को दी। विजय महतो ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चकमेहसी थाना, कल्याणपुर थाने के साथ जिला डीआईयू की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गए। युवक जिस वाहन में घायल पत्नी अंशु देवी (35) को लेकर आया था पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके साथ ही महिला के देवर को भी पुलिस ने पूछताछ की गई।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली
इसके बाद मामला धीरे धीरे खुलता गया। ड्राइवर ने बताया कि युवक ने उसको पत्नी के बीमार होने की बात कही। इसके बाद जैसे ही अस्पताल पहुंचे तो उसने गार्ड को बताया कि उसको गोली लगी है। इससे घबराकर ड्राइवर बिना किराया लिए ही वहां से निकल गया।
रात को हुआ था झगड़ा
पुलिस को देवर ने बताया बुधवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान गोली भी चलने की आवाज आई, इसी दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस पूरी घटना को लूट में बदलने का प्लान महिला के पति और देवर का ही था। जिस बंदूक से गोली मारी गई वो भी 7 दिन पहले ही खरीदी गई थी। आरोपी पति की पहचान संदीप ठाकुर के तौर पर की गई है। उसको अपनी पत्नी अंशु देवी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: सूरत के रत्न कलाकार ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- डायमंड कंपनी ने रोक लिया था बोनस
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines