Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना के साथ लगते कैमूर जिले में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात भभुआ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते गांव सरेवां में हुई है। 28 वर्षीय पत्नी की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी अपने पति के दूसरी महिला के साथ संबंध होने के कारण दुखी थी। लेकिन आरोपी नहीं माना। वह अक्सर बेटी की पिटाई करता था। महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव पर चोटों के निशान हैं।
यह भी पढ़ें:योगी की मंत्री के पति को मिली जान से मारने की धमकी, अवैध खनन के खिलाफ की थी शिकायत
मृतका की पहचान दुर्गावती थाने के गांव धनेकसा की रहने वाली काजल देवी के तौर पर हुई है। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि 2014 में बेटी की शादी सरेवां के सुनील बिंदल से की थी। वारदात के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। भभुआ के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शव को बरामद किया गया है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:कौन है वो महंत? जिसने चेंजिंग रूम में बनाए 200 महिलाओं के अश्लील वीडियो, दर्ज हुई FIR
काजल के चाचा जय प्रकाश बिंद ने आरोप लगाया है कि आरोपी बेटी को घर का खर्चा चलाने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित करता था। बेटी के पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। बेटी को इसका पता चल गया था। दोनों के बीच अफेयर के कारण रोज झगड़ा होता था। महिला के परिजनों ने कई बार पंचायत कर आरोपी को समझाया भी था। लेकिन वह नहीं माना। शिकायत के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस रेड कर रही है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines