योगी की मंत्री के पति को मिली जान से मारने की धमकी, अवैध खनन के खिलाफ की थी शिकायत

Minister Pratibha Shukla Husband Threat Call : उत्तर प्रदेश में खनन माफिया की दबंगई जारी है। खनन माफिया ने योगी सरकार की मंत्री के पति को जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूर्व सांसद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित तहरीर दी है।

minister-pratibha-shukla

मंत्री के पति को मिली जान से मारने की धमकी।

Former MP Anil Shukla Threat : योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद को जान से मारने की धमकी मिली है। अवैध खनन माफिया ने यह धमकी फोन पर दी है। इसके बाद पूर्व सांसद ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और पूरे परिवार की जान का खतरा बताया। मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगाम लगाने के बाद उनके पति को धमकी भरा फोन आया।

विज्ञापन

यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने पूरे परिवार की जान को खतरा बताया और थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मनोज यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पूर्व सांसद ने दी लिखित शिकायत

विज्ञापन

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने शिवली थाने की पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि मनोज यादव मुझे और मेरे परिवार को कभी भी जान से मारवा सकता है। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत करने के बाद पूर्व सांसद को फोन पर धमकी मिली है।

विज्ञापन

अवैध खनन रोकने पर मिली धमकी

पूर्व सांसद ने पुलिस को बताया कि अकबरपुर रनियॉ विधानसभा में मिट्टी चोरी और अवैध खनन का कार्य चल रहा था। इसके खिलाफ मंत्री ने पुलिस से शिकायत की थी। इस पर मनोज यादव ने फोन कर पूर्व सांसद को कहा कि मैं बिजनेस करता हूं और तुम राजनीति। तुम अपना काम करो और मुझे अपना करने दो। इसके बाद वह धमकी देने लगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ