हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में शहीद ASI संतोष कुमार कौन? जिनके दोस्त आखिरी मुलाकात का किस्सा याद करके हुए भावुक

बिहार के ASI संतोष सिंह की मुंगेर जिले में भीड़ ने हमला करके जान ले ली। बेटे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं मृतक के अजीत दोस्त उन्हें याद करके भावुक हो गए। उन्होंने मृतक संतोष के परिवार के बारे में बताते हुए दोस्त से आखिरी मुलाकात का किस्सा भी सुनाया।

विज्ञापन
ASI Santosh Singh

Bihar News (अजय कुमार सिंह, कैमूर): बिहार के मुंगेर जिले में ड्यूटी में पर तैनात ASI संतोष सिंह की भीड़ ने हमला करके जान ले ली। उनकी मौत के बाद उनके पैतृक गांव कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया में सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय संतोष कुमार के पिता का नाम स्वर्गीय दिनेश्वर सिंह है। उनके 2 भाई हैं और संतोष बड़े थे। छोटे भाई का नाम अभय सिंह है, जो ट्रक मैकेनिक है।

संतोष कुमार की पत्नी का नाम अंजू देवी है और उनका 6 साल का बेटा कन्हैया कुमार है। संतोष के चचेरा भाई भी SSB में थे, जिनकी मौत ड्यूटी के दौरान हुई थी। मृतक ASI संतोष कुमार के करीबी मित्र जियुत सिंह उर्फ संतोष ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां संतोष की पोस्टिंग थी, वहीं पर एक गांव में 2 गुटों की मारपीट में भीड़ ने हमला किया। घायल होने के बाद उनको सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हुई।

यह भी पढ़ें:ASI संतोष के हत्यारोपी का एनकाउंटर, 5 लोगों को गिरफ्तार करके ले जा रही थी बिहार पुलिस

विज्ञापन

7 दिन पहले दादा की 13वीं में गए थे गांव

जियुत सिंह उर्फ संतोष ने बताया कि वह और संतोष दोनों बचपन के दोस्त थे। वे बेस्ट फ्रेंड थे और हर बात शेयर करते थे। संतोष की नौकरी आज से 15 साल पहले बिहार पुलिस में लगी। हाल ही में अपने दादा लाल साहब सिंह के 13वीं में 8 मार्च को संतोष गांव आए थे। वह पैसेंजर ट्रेन से मोहनिया उतरे थे और हम उनको रिसीव करके गांव लाए थे। वापसी में ट्रेन में भी हम ही चढ़ाकर आए थे, लेकिन सोचा नहीं था कि वह आखिरी मुलाकात होगी।

जियुत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहता हूं कि अगर उनको बिहार चलाना है तो चलाएं, अन्यथा बंद कर दें। हर रोज हमारी पुलिस के जवान मर रहे हैं और वह बिहार चला रहे हैं कि क्या कर रहे हैं? प्रदेशवासी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यही चाहते कि उनके परिवार को किसी तरह का कष्ट न हो। प्रदेश सरकार पुलिस जवानों के बारे में और परिवार की सुरक्षा के बारे में विचार करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:अमृतसर में भीषण विस्फोट! मंदिर के बाहर बाइक सवार 2 युवकों ने फेंका ग्रेनेड, CCTV फुटेज वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola