Bihar News: (अजय कुमार सिंह, कैमूर) बिहार के कैमूर जिले में डीएम के जनता दरबार में आई महिला फरियादी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हर कोई महिला की तरफ देख रहा था। डीएम सावन कुमार उसकी बात गौर से सुन रहे थे। मामला सोमवार का है। जब एक महिला 10 साल के 9 महीने से लापता बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाने आई। महिला ने रोते-रोते डीएम को बताया कि जब वह पुलिस के पास जाती है तो थाने वाले कहते हैं कि उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो बच्चा पैदा कर दे। थाना अध्यक्ष और जांच अधिकारी उसके और पति के साथ ठीक सलूक नहीं करते।
यह भी पढ़ें:रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप, फिर 14 लाख में बेचा; विधवा महिला से हैवानियत की रुला देने वाली कहानी
किसी के साथ अन्याय होता है तो वह सीधा थाने का दरवाजा खटखटाता है। लेकिन जब पुलिस आम पब्लिक से कुछ ऐसे लहजे में बात करने लगेगी तो भला पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध का क्या होगा? रामगढ़ थाना क्षेत्र के रूपानंदपुर निवासी शिवधनी राम की पत्नी सरोजा देवी के 10 वर्षीय बेटे का सुराग नहीं लग सका है। दंपती थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुका है।सोमवार को रामगढ़ थाने पर कैमूर डीएम सावन कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया था।
पुलिस को संवेदनशील होने की जरूरत
जिसमें सरोजा देवी डीएम के सामने पहुंचते ही रोने लगी और अपनी समस्या डीएम से बयां की।कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार को बताया कि अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाकर थक चुके हैं। सावन कुमार ने कहा कि वे इस मामले में एसपी से बात करते हैं। अभी तक पुलिस ने क्या किया है? इस बारे में पूरी जानकारी लेंगे। प्रशासन को ऐसे मामलों में संवेदनशील होना चाहिए। जब भी कोई हमारे पास फरियाद लेकर आता है तो उसकी शिकायत पर गौर करना चाहिए।
छपरा में भी लापता हुआ था बच्चा
कुछ दिन पहले बिहार के छपरा में भी एक बच्चा लापता हो गया था। जटाहि पोखरा से लापता बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बवाल भी किया था। जाम लगने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद बच्चे की तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई थी। 24 अगस्त को बच्चा लापता हुआ था। लोगों का आरोप था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें:पूछा था होमवर्क, 11 लड़कों ने कर दिया गैंगरेप; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल…छात्रा की रुला देने वाली आपबीती
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines