हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseनीतीश कुमार के बयानों से आहत जीतन मांझी विधानसभा अध्यक्ष के चैम्बर के बाहर धरने पर बैठे, करने लगे CM को बर्खास्त करने की मांग

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की फाइल फोटो
विज्ञापन

बिहार (सौरभ कुमार): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान से आहत आज पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी विधानसभा अध्यक्ष के चैम्बर के बाहर धरने पर बैठ गए। मांझी के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष के अलावा बीजेपी के कई और विधायक भी धरने पर बैठे दिखाई दिए। सभी की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बर्खास्त करने की थी। इसके साथ ही एक और तस्वीर सदन के बाहर दिखी। जब आरक्षण बिल पास होने की खुशी में राजद विधायक मुकेश रौशन लड्डू का पैकेट लेकर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों के पास पहुंच गए। गुस्से में बीजेपी विधायकों ने लड्डू को फेंक दिया फिर दोनों यानी राजद और बीजेपी के विधायक के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कल तक नीतीश कुमार को अपना भगवान मानते थे। कई बार मांझी ने मीडिया के सामने कहा है कि नीतीश कुमार ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया लेकिन कल जिस अंदाज में नीतीश कुमार ने यही बात कही उससे मांझी काफी आहत हो गए। आहत होना भी स्वाभाविक है क्योंकि नीतीश की जुबान में तल्खी दिखाई दे रही थी। इसी से आहत मांझी धरने पर बैठ गए और नीतीश कुमार का विरोध करने लगे। पूर्व मुख्यमंत्री का साथ बीजेपी विधायकों ने दिया। सभी ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खूब नारेबाजी की।

लड्डू पर हो गया विवाद

विधानसभा में आरक्षण विधेयक बिल पास होने की खुशी में राजद विधायक मुकेश रौशन लड्डू लेकर बीजेपी विधायकों के पास पहुंच गए। उस वक्त बीजेपी के सभी विधायक विधानसभा के पोर्टिको में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। फिर क्या था बीजेपी के विधायकों ने गुस्से में लड्डू को हवा में उछाल दी। इसके बाद राजद और भाजपा नेताओं में नोक झोंक शुरु हो गई। करीब 15 मिनट तक खूब नोकझोंक हुई फिर मार्सल की उपस्थिति में मामला को शांत कराया गया।

विज्ञापन

सर्वसम्मति से पास हुआ आरक्षण बिल

आज बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन था। विधान परिषद में भी आरक्षण विधेयक बिल सर्वसम्मति से पास होकर राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। पांच दिनों की यह शीतकालीन सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

ये भी पढ़ेंः नीतीश की तू-तड़ाक से भड़के जीतन राम मांझी, बोले- उन्हें विषैला खाना खिलाया जा रहा

विज्ञापन

सबसे चर्चा में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे। पहले उन्होंने महिला शिक्षा पर विवादित बयान देकर फंसते नजर आए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ तीखा हमला बोलकर सुर्खियों में रहे। नीतीश कुमार ने विधानसभा में मांझी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मेरी मूर्खता थी कि मैंने तुम्हें मुख्यमंत्री बनाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola