Bihar News: जब प्रेम की बात आती है तो एक फिल्मी डायलॉग हमेशा बोला जाता है, किसी चीज को अगर शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में जुट जाती है। भले ही यह एक फिल्मी लाइन है लेकिन आज बिहार के एक प्रेमी जोड़े पर एक दम फिट बैठती है। दरअसल, जहानाबाद से एक मामला सामने आया है जहां पर एक गौरक्षणी मंदिर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई है। ये दोनों सालों से एक दूसरे के प्यार में थे।
सालों के बिछड़े फिर से मिले
कहते हैं कि ईश्वर सबकी किस्मत लिखता है, ये साबित करने वाला एक मामला जहानाबाद में सामने आया। गुरुवार को यहां गौरक्षणी मंदिर में दो लोगों की शादी कराई गई। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों का एक समय पर प्रेम प्रसंग था लेकिन कई कारणों के चलते दोनों अलग हो गए। दोनों की ही दूसरी जगह शादी हो गई थी, लेकिन शायद किस्मत को उनका यूं अलग होगा मंजूर नहीं था।
ये भी पढ़ें: मैंने शादी की तो प्रेमिका जान दे देगी, जयमाला के बाद फेरे लेने से पीछे हटा दूल्हा
क्या है प्रेम कहानी?
किशोरावस्था में युवा लड़के लड़कियों का एक दूसरे के प्रेम में पड़ना आम बात है। कई बार यह प्रेम कहानियां अधूरी रह जाती हैं तो कई पूरी हो जाती हैं। दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाले युवक विजय साव और चंचला कुमारी की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। दोनों एक समय पर एक दूसरे के प्रेम में थे, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने ही अलग अलग शादी कर अपनी नई जिंदगी शुरू की।
दोनों के जीवन साथियों की हुई मौत
दोनों ही अपने-अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन सुकून से जी रहे थे। लेकिन तकदीर को तो कुछ और ही मंजूर था। कुछ वक्त के बाद विजय साव की पत्नी गुजर गई और चंचला कुमारी के पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक बार फिर से दोनों अकेले हो गए। इसी बीच फिर से दोनों ने एक दूसरे से बातचीत की। इसके बाद ही दोनों की बात शादी तक पहुंच गई। गुरुवार को दोनों ने गौरक्षणी मंदिर में शादी कर ली। आपको बता दें कि दोनों के ही 2-2 बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar के कटिहार जिले के इस स्कूल की व्यवस्था देख ACS एस सिद्धार्थ भी दंग…अब होगी कार्रवाई
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
6 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines