Bihar Hooch Tragedy: बिहार (Bihar) में जहरीली शराब से 60 से ज्यादा मौतों का मामला गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा सांसद सुशील मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार को एक बार फिर से शराब नीति की समीक्षा करनी चाहिए। बता दें कि विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, शराब पीकर कोई मरेगा तो क्या सरकार मुआवजा देगी। एक पैसा नहीं देंगे।
सुशील मोदी ने कहा- आंकड़ों को छिपा रही है सरकार
सीएम नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि इस तरह का बयान देकर बिहार को शर्मसार किया जा रहा है। छपरा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 से पार हो गई है, लेकिन सरकार के मुताबिक 15-20 लोग ही मरे हैं। सरकार आंकड़ों को छिपा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अपने लोगों की लाशों को दूसरे राज्यों में ले जाकर दफना रहे हैं।
और पढ़िए – मेघालय में अमित शाह बोले- पिछले 8 सालों में पूर्वोत्तर में विद्रोह की घटनाओं में 74% की कमी आई
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1603695983719636993
कई दर्जन लोगों की आंखों की रोशनी गई
सुशील मोदी ने कहा कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, लेकिन सरकार बार-बार कह रही है कि जो पीएगा वो मरेगा। उन्होंने कहा कि जो शराब पीए वो जेल जाए तो समझ में भी आता है, क्योंकि बिहार में शराबबंदी का कानून भी है। लेकिन ये दलित और पिछड़ा विरोधी सरकार है।
और पढ़िए – PM Modi In Shillong: प्रधानमंत्री ने मेघालय को दी सौगत, शिलांग में 2450 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
शराब के सप्लायरों को गिरफ्तार नहीं किया गया
उन्होंने कहा कि 4 लाख से ज्यादा लोगों को जेलों में बंद कर दिया, लेकिन सप्लायर एक भी गिरफ्तार नहीं हो रहा है। जिन लोगों का यही व्यवसाय था वो आज बेरोजगार हो गए। शराबबंदी के कारण बिहार को 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, फिर भी हमने सरकार का साथ दिया।
हम शराबबंदी के पक्ष में, लेकिन समीक्षा की जरूरत
एक ओर 30 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो गया। दूसरी ओर जहरीली शराब पीकर एक हजार से ज्यादा लोग मर गए हैं। तीसरी ओर चार लाख से ज्यादा लोग जेलों में बंद हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश सरकार की ये कैसी शराब नीति है? इस नीति पर विचार किया जाना चाहिए। हम आपके साथ खड़े हैं। हम भी शराबबंदी के पक्ष में हैं, लेकिन बिहार सरकार को एक बार फिर शराब नीति पर विचार करना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
4 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines