मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद ने महागठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजाद भारत में राज्य की प्रजा के साथ ऐसा फ्रॉड नही हुआ था।
और पढ़िए –दिल्ली की सड़कों को सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी केजरीवाल सरकार, एक अप्रैल से होगा काम शुरू
सहजानंद सरस्वती के कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में कर रहे दौरा
भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को बिहार में स्वामी सहजानंद सरस्वती समारोह (Bihar Hindi News) आयोजन करवाने की जिम्मेवारी मिली है। आगामी पच्चीस फरवरी को पटना के बापू सभागार में इस समारोह का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। बिहार के हर जिले का दौरा कर विवेक ठाकुर कार्यकर्ताओं से इस सभा में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं ।
मुजफ्फरपुर में महागठबंधन पर निशाना
मुजफ्फरपुर ने कुछ देर के लिए रुके विवेक ठाकुर ने जमकर महागठबंधन सरकार पर (Bihar Hindi News) निशाना साधते हुए कहा कि आजाद भारत में राज्य की प्रजा के साथ ऐसा फ्रॉड नही हुआ था। बिहार एक ऐसा राज्य है जहां के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जो नियुक्ति पत्र बांटते हैं वह एक साल पहले नियुक्त लड़कों को फिर से पटना बुलाकर दुबारा नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है और अब बिहार के किसान मजदूर और नौजवान एक संकल्प लेंगे और बिहार को इस दशा से बाहर निकालेंगे।
और पढ़िए –Bihar news: बंगाल से बिहार लाया गया 2 करोड़ का गांजा पकड़ा, ट्रक में छिपाकर रखा था
समाधान यात्रा को लेकर की टिप्पणी
विवेक ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे समाधान यात्रा पर भी तीखे तीर छोड़े। सीधे तौर पर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की केवल मुख्यमंत्री ही जानते हैं की वे किस चीज की समाधान यात्रा निकाल रहे हैं। हर जिले में कार्यक्रम तय रहता है की कहां जाना है, किसे क्या बोलना है और कितने देर रुकना है।
एक डरे हुए मुख्यमंत्री की तरह वहां से निकल जाते हैं। अभी समाधान यात्रा पर बक्सर गए थे पर मुख्यमंत्री को इतनी हिम्मत नही थी की वहां से चंद किलोमीटर की दूरी पर चौसा जाएं, जहां किसानों पर लाठीचार्ज किया गया था।
सहजानंद समारोह कार्यक्रम की दी जानकारी
पच्चीस फरवरी को पटना में सहजानंद सरस्वती कार्यक्रम के आयोजन में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में आयेंगे। किसानों के सम्मान का प्रतीक चिन्ह हल है, वह मंचासीन सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा ।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
8 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines