मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। इंटर परीक्षा में सेवानिवृत और मृत शिक्षकों को भी ड्यूटी में लगा दिया गया है।
एनआईसी से निकली वीक्षको की सूची जब कई केन्द्रों पर पहुंची तो केन्द्राधीक्षक हैरान रह गए। (Bihar Hindi News) मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एक मृत शिक्षिका को इंटर की परीक्षा में ड्यूटी कार्य करने का आदेश पारित किया है।
कौन है मृत शिक्षिका
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत मनियारी बालक में पदस्थापित विभा कुमारी शिक्षिका गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और पिछले वर्ष सितंबर में शिक्षिका की मृत्यु हो गई। शिक्षा विभाग ने उसी महिला को ड्यूटी करने का आदेश दिया है।
क्या कहते हैं स्कूल के प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय बालक मनियारी को जब यह आदेश पत्र प्राप्त हुआ तब विद्यालय के प्रधान शिक्षक उमेश कुमार दिवाकर ने एक पत्र लिखकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग को दुबारा यह सूचित किया है की उक्त शिक्षिका की मृत्यु हो चुकी है ।
कहां हुई लापरवाही
दरअसल पूरा वाकया विभाग की लापरवाही की वजह से हुआ है। (Bihar Hindi News) जब शिक्षिका की मृत्यु हुई तभी संबद्ध विद्यालय ने शिक्षा विभाग को यह सूचित किया की उक्त शिक्षिका की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। विभाग ने शिक्षिका का वेतन भेजना तो बंद कर दिया पर पुरानी सूची से शिक्षिका का नाम नही हटाया ।
जिम्मेदार बोले- जांच होगी
डीईओ ने कहा कि केन्द्र पर से ऐसे शिक्षकों की सूची रिपोर्ट के साथ भेजी गई है। एनआईसी से प्रखंडों से भेजी सूची पर ही प्रतिनियुक्ति होती है। गलती किस स्तर पर हुई है अब इसकी जांच कराई जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines