नीरज त्रिपाठी, पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां सेना बहाली में गड़बड़ी करने के वांटेड को गिरफ्तार करने पटना पहुंची हरियाणा पुलिस टीम के एक प्रशिक्षु दारोगा को अपहरणकर्ता समझ कर स्थानीय लोगों ने पीट दिया। हालांकि, हरियाणा पुलिस की टीम के बाकी के सदस्य आरोपी को अपने साथ पकड़ कर ले गए।
अपहरणकर्ता समझ कर दी पिटाई
यह मामला एसके पुरी और पाटलिपुत्र थाना के बॉर्डर इलाके उत्तरी आनंदपुरी का है। यहां, शुक्रवार की देर शाम को हरियाणा पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सुनील कुमार को पकड़ने गई थी। पुलिस की टीम में एक चालक सिपाही, तीन कांस्टेबल और एक प्रशिक्षु दरोगा शामिल थे। इसके बाद पुलिस जैसे ही सुनील को पकड़ने पहुंची, स्थानीय लोगों ने उन्हें अपहरणकर्ता समझ लिया और इसके बाद प्रशिक्षु दारोगा की जमकर पिटाई कर दी।
छापेमारी से पहले हरियाणा पुलिस ने नहीं दी सूचना
इस दौरान स्थानीय लोगों ने डॉयल 112 को कॉल कर एक युवक के अपहरण होने की खबर दी, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां कोई अपहरण नहीं हुआ बल्कि, हरियाणा पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ के चंगुल से हरियाणा पुलिसकर्मियों को बचाया। थोड़ी देर बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर एसकेपुरी थाने पहुंची। इस दौरान यह बात सामने आई है कि छापेमारी करने से पहले हरियाणा पुलिस ने पटना पुलिस को किसी तरह की सूचना नहीं दी थी, जो नियम के खिलाफ है। अगर हरियाणा पुलिस पहले से ही स्थानीय थाने का सहयोग लेती तो ऐसे मारपीट की नौबत नहीं आती।
यह भी पढ़ें- डैमेज कंट्रोल में जुटे खड़गे, नीतीश कुमार से फोन पर की बात, I.N.D.I.A अलायंस पर हुई चर्चा
गिरफ्तारी के वक्त शोर-शराबा करने लगा आरोपी
बता दें कि 2022 के नवंबर महीने में हरियाणा के चरकी दादरी साइबर थाने में सेना बहाली के दौरान गड़बड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था और इस मामले को लेकर मिलिट्री इंटेलीजेंस और हरियाणा पुलिस की टीम जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि मामले का एक आरोपी सुनील कुमार पटना के एसकेपुरी थाना इलाके का निवासी है। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो, गिरफ्तारी के वक्त ही आरोपी शोर-शराबा करने लगा, जिससे लोगों को लगा कि उसका अपहरण हो रहा है। इस दौरान हरियाणा पुलिस के चार कर्मी आरोपी को लेकर वहां से निकल गए लेकिन, एक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 hr agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines