Bihar News (अवधेश कुमार/गोपालगंज): बिहार से बड़ी खबर आ रही है। गोपालगंज में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी मनीष यादव मारा गया है। जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एसटीएफ का जवान रोशन कुमार जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह वारदात गोपालपुर थाने के रामपुर खुर्द गांव के पास नहर पर हुई है। मृतक मनीष यादव उचकागांव थाना क्षेत्र के भगवान टोला का रहने वाला है।
मनीष यादव पर हत्या समेत कई मामले दर्ज
मनीष यादव पर हाल ही में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव की हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित भी मामले की जांच के साथ ही घायल जवान के इलाज के बारे में जानकारी ले रहे हैं। खबर के मुताबिक, कुख्यात अपराधी मनीष यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था, जिसकी तलाश में बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस की टीम निकली हुई थी।
पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
पुलिस ने मनीष यादव को चारों तरफ से घेराबंदी करने के बाद सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें मनीष यादव को गोली लगी और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें, मनीष यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने उसके अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए 50,000 का इनाम घोषित किया था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ तौर पर संदेश दिया है कि छेड़ोगे तो हम भी छोड़ेंगे नहीं।
ये भी पढ़ें- Bihar: सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन लगेगी छात्रों की अटेंडेंस; जानें कब से होगा नया नियम
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines