Mahabodhi Temple Cash Thievery Video Viral: बिहार के गया में स्थित महाबोधी मंदिर से पैसे चुराने का लाइव वीडियो सामने आया है। महाबोधी मंदिर के गर्भगृह से एक बौद्ध भिक्षु ने पैसे चुराए। जाते समय वह भगवान बुद्ध के पैर छूकर उन्हें नमन करके माफी मांगता नजर आया।
घटना गर्भगृह में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। समिति ने CCTV फुटेज भी पुलिस को हैंडओवर कर दिया है, जिससे आरोपी की शिनाख्त करके पुलिस उसकी तलाश में जुटी गई है।
यह भी पढ़ें:6 लोगों की मौत, खून से सनी कार; दर्शन करने गणेश मंदिर जा रहा था परिवार
चोरी करने वाला भिक्षु करता था देखरेख
बता दें कि बिहार में बोधगया के महाबोधी मंदिर में भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां प्रति वर्ष विभिन्न देशों के लाखों बौद्ध श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक दर्शन करने आते हैं। महाबोधी मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन करके महाबोधी वृक्ष के नीचे साधना करते हैं, लेकिन गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के नीचे रखी दानपेटी से पैसे चोरी हो गए हैं। श्रद्धालु दानपेटी में रुपये डालते हैं, जिन्हें गर्भगृह की देखभाल के लिए रखा गया बौद्ध भिक्षु निकाल कर ले गया। गर्भगृह में सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए CCTV कैमरे में बौद्ध भिक्षु की हरकत कैद हो गई।
यह भी पढ़ें:Poonch Terror Attack: आतंकियों ने क्यों टारगेट किए Air Force के जवान? एक शहीद, 4 घायल
दानपेटी खुली मिली, बौद्ध भिक्षु गायब मिला
वीडियो में नजर आ रहा है कि गर्भगृह की सेवा में तैनात बौद्ध भिक्षु देररात गर्भगृह में आता है। दानपेटी खोलकर उसमें से पैसे निकालता है। पैसों को अपने चीवर में रखता है। उसके बाद वह भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पैर छूकर नमन करता है। सुबह गर्भगृह में पूजा करने आए लोगों को दानपेटी खुली मिली और बौद्ध भिक्षु धम्मिका गायब मिला तो चोरी होने का शक हुआ। CCTV कैमरे खंगालने पर धम्मिका चोरी करता दिखा। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर CCTV फुटेज और चोरी की लिखित शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें:3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines