Gaya Crime News: बिहार के गया में एक बार फिर झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। बेटियों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में गुस्से की लहर है। अब जिले के शेरघाटी थाना इलाके के गांव में वारदात के बाद लोगों में गुस्सा दिख रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दो युवक एक 6 साल की मासूम को घर से उठा ले गए। बच्ची से रेप किया और इसके बाद उसका मर्डर कर शव नदी के किनारे फेंक दिया। वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
यह भी पढ़ें:प्यार के जाल में फंसाता, आबरू और पैसे लूटता; 12 महिला सिपाहियों संग कर चुका कांड…ये थी वजह
मासूम बच्ची मां के बगल में सो रही थी। दो युवक चुपके से घर में घुसे और बच्ची को उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को नदी के किनारे फेंक दिया। बच्ची का शव मंगलवार सुबह बरामद किया गया। लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गया के एसएसपी आशीष भारती के अनुसार पुलिस ने शेरघाटी थाना इलाके में हुई दरिंदगी के दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वारदात सोमवार रात 10 बजे की है।
आरोपियों को लोगों ने जमकर पीटा
परिवार के सभी लोग सो रहे थे। घर की बड़ी बेटी साथ लगते घर में तीज को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने गई थी। इसी बीच दोनों आरोपी घर में घुसे और मासूम को उठा ले गए। ग्रामीणों ने रात को ही दोनों दरिंदों को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों की जमकर पिटाई की गई। बाद में दोनों को Bihar पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके से कई सबूत जुटाए हैं। वारदात के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines